PM मोदी पर हो सकता है ड्रोन हमला, ISI और लश्कर का प्लान तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पीएम पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। लश्कर ए तैयबा और आईएसआई ने पीएम मोदी पर हमले का पूरा प्लान तैयार कर लिया हैौ। सुरक्षा एजेंसियों की माने को पीएम पर ड्रोन से हमला करने की तैयारी की गई है।

 narendra modi

खुफिया एजेंसियों ने 15 अगस्‍त को लाल किले पर ड्रोन हमले की चेतावनी दी है। इस चेतावनी में कहा गया है कि स्‍वतंत्रता दिवस पर पीएम के भाषण के दौरान आतंकी संगठन उनपर हमला कर सकते हैं। ये खुलासा प्रधानमंत्री की सुरक्षा विंग की उच्‍चस्‍तरीय बैठक में हुआ है।

खूफिया एजेंसियों ने पाकिस्‍तान और भारत में छिपे आतंकियों के बीच फोन कॉल्‍स को इंटरसेप्‍ट करने के बाद पीएम पर हमले की आशंका जताई है। इस खतरे को देखते हुए पीएम की सुरक्षा में स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप ने कमर कस ली है। एसपीजी ने 15 अगस्त पर लाल किले पर पीएम मोदी के भाषण एरिया को एक बुलेट-प्रूफ ओवरहेड कैनोपी से ढकने का प्रस्‍ताव रखा है।

वहीं लाल किले के टावरों पर हाई-रेजोल्‍यूशन कैमरे लगाए का प्रस्ताव रखा गया है। लाल किले पर एयर डिफेंस गन को भी तैनात किया जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इतना ही नहीं 15 अगस्त को दिल्‍ली को नो-फ्लाई जोन बनाने के साथ-साथ लड़ाकू विमानों को खतरे से निपटने के लिए तैयार रखने का प्रस्ताव दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+