जम्मू में दोहरा आतंकी हमला, 5 जवान समेत 7 लोगों की मौत, 2 आतंकी भी ढ़ेर

जम्मू। लगता है अमन के दुश्मनों को भारत-पाकिस्तान के बीच की दोस्ती रास नहीं आ रही है। अमेरिका में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच होने वाली मुलाकात से ठीक पहले अमन के दुश्मनों ने घाटी को दहलाने की कोशिश की है। दोनों के बीच होने वाली इस बैठक से ठीक पहले जम्मू के कठुआ और सांबा जिले मे एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है।

जम्मू में आतंकवादियों के इस डबल अटैक ने एकबार भी दोनों देशों के बीच आंतक की दीवार खड़ी करने की कोशिश की है। कठुआ में पुलिस स्टेशन पर हमला करने के बाद आतंकियों ने सांबा में सेना कैंप पर हमला किया है। सांबा हमले के बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

Terrorists kill 7, including 5 cops in Jammu and kashmir.

सुबह तकरीबन 6:30 बजे आंतकियों ने कठुआ के हीरानगर पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था। इस हमले में 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 लोग मारे गए। वहीं इन्हीं आंतकियों ने सांबा में सेना के कैंप पर हमला किया। आतंकवादियों का गुट सेना के कैंप में जबरन घुस गया है और गोलीबारी करने लगा। सेना के साथ आंतकियों की इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि जबावी कार्रवाई करते हुए सेना ने तीन में से 2 आतंकवादियों को मार गिराया है।

सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों ने हीरानगर पुलिस थाने में हमले के लिए ग्रेनेड और स्वचालित हथियार का इस्तेमाल किया। चश्मदीदों के मुताबिक 3 आतंकवादी ऑटो रिक्शा में सवार होकर हीरानगर थाने पहुंचे थे। हमला करने के बाद वे ट्रक से फरार हो गए। हमले के वक्त ट्रक उसी थाने में मौजूद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+