इराक में अगवा भारतीयों से फिरौती मांग रहे आतंकी

इस बारे में पूछे जाने पर यहां विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने केवल इतना कहा कि भारतीय सुरक्षित हैं। उन्हें केवल हिरासत में रखा गया है। उन्हें बंधक नहीं बनाया गया है। प्रवक्ता ने इन रिपोर्टों से इनकार किया कि भारतीयों को इराकी सुन्नी गुट मानव कवच के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें छुड़ाने के लिए किसकी मदद ली जा रही है इस बारे में सरकार मौन है। इराक में केवल संघर्ष के इलाके में 120 भारतीय फंसे हैं।
पढ़ें- मिशन भारत पर बढ़ रहा ISIS
यहां राजनयिक सूत्रों ने कहा कि सुन्नी गुट के साथ भारतीयों को छुड़ाने के लिए बातचीत गोपनीय तरीके से चल रही है। यदि कोई भारतीय लौटना चाहता है तो उनकी कम्पनियों के साथ सरकार बात की प्रक्रिया शुरु करेगी। हालांकि पूरे मसले पर भारत सरकार का रुख है कि जब हालात सामान्य हो जाएं, तभी किसी नए मिशन पर आगे बढ़ा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications