श्रीनगर की मार्किट में ग्रेनेड अटैक का सीसीटीवी फुटेज, वीडियो में दिखे हमले के बाद बदहवास भागते लोग

नई दिल्ली। जम्‍मू कश्‍मीर के श्रीनगर में सोमवार दोपहर हुए ग्रेनेड हमले का वीडियो सामने आया है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 18 घायल हैं। श्रीनगर के मौलाना आजाद रोड स्थित बाजार पर ये हमला हुआ है। जो पास के सीसीटीवी में कैद हुआ है। वीडियो में हमले के बाद उठता धुआं और बदहवास होकर भागते हुए लोग दिख रहे हैं।

Recommended Video

    Sri Nagar में terrorists ने security forces पर फेंका hand grenade | वनइंडिया हिंदी

    श्रीनगर की मौलाना आजाद रोड पर स्थित बाजार में हुए इस आतंकी हमले में एक व्‍यक्ति के मारे जाने और 18 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में तीन सशस्‍त्र सीमा बल (एसएसबी) जवान हैं। जिस व्‍यक्ति की मौत हमले में हुई है उसका नाम रिंकू सिंह बताया जा रहा है और वह उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद इ लाके को घेरकर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

    terrorists grenade attack in Srinagar Jammu Kashmir cctv video

    जिस जगह हमला हुआ है वह मौलाना आजाद रोड, लाल चौक के करीब स्थित है। जिस व्‍यक्ति की मौत हुई है वह कश्‍मीर नहीं था। पिछले15 दिनों में यह दूसरा ग्रेनेड हमला है जो श्रीनगर में हुआ है। 31 अक्‍टूबर को जम्‍मू कश्‍मीर के संघ शासित प्रदेश बनने के चार दिनों बाद सुरक्षाबलों को एक बार फिर निशाना बनाने की कोशिश की गई है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+