जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस नेता के घर पर किया अटैक, 1 पुलिसकर्मी की मौत
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में नेशनल कांफ्रेंस के नेता के घर बाहर आतंकियों ने फायरिंग की है, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है। नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के नेता मुहादिन के घर के बाहर पुलिस पोस्ट को आतंकियों ने निशाना बनाया है। मुहादिन के घर के बाहर तैनात 2 पुलिसकर्मियों ने आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वे घायल हो गए।

इस घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पुलिस ने एक की मौत की पुष्टी की है। पुलिस के मुताबिक इस हमले में हिजबुल आतंकियों का हाथ था। इस हमले के बाद पुलिस की प्रारंभिक जांच के आधार पर हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन के जहरूर ठोकर समूह इसमें शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications