कश्मीर में आतंकवादियों की बढ़ी हिम्मत, सुरक्षाकर्मियों से छीने 4 राइफल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां के बोना बाजार पोस्ट के पास आतंकवादियों ने 4 सुरक्षाकर्मियों की राइफल छीन ली और फरार हो गए। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आतंकियों ने पोस्ट पर तैनात अल्पसंख्यक गार्ड्स को निशाना बनाया। खबर के मुताबिक आतंकवादियों ने किसी भी गार्ड को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

वहीं सेना ने भी पूरे इलाके को खाली करा दिया है क्योंकि आतंवादी लूटे हुए इन राइफलों से बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि गार्ड्स की भूमिका भी संदिग्ध बतायी जा रही है और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी दक्षिण कश्मीर के गुलगाम जिले में आतंकियों ने 4 सर्विस राइफलें छीनी थीं। आतंकवादियों ने अदीजन गांव में तैनात एक अल्पसंख्यक गार्ड से दो सेल्स-लोडिंग राइफ (एसएलआर) व दो इंडिया स्मॉल आर्म्स सिस्टम (इंसास) सहित चार सर्विस राइफल छीन ली थी












Click it and Unblock the Notifications