कुलगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला किया है। इस हमले में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक जवान घायल हुआ है।
कुलगाम। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला किया है। इस हमले में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक जवान घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने घात लगाकर यह हमला किया। पुलिस के घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में भी आतंकियों ने पुलिस वाहन को आग लगा दी है। हमले को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी मौके से भाग निकले थे।












Click it and Unblock the Notifications