जम्मू कश्मीरः CRPF जवानों की गाड़ियों पर आतंकी हमला, एक आतंकी घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आंतकियों ने हमला बोला है। आतंकवादियों ने एस बार सांता नगर इलाके में सीआरपीएफ का गाड़ियों को निशाना बनाया। आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की तीन गाड़ियों को अपना निशाना बनाया। आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों की गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस हमले में किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ, वहीं एक आतंकी गंभीर रूप से घायल हो गया।

एएनआई के मुताबिक आतंकियों ने सीआरपीएफ की 29वीं बटालियन की गाड़ी को अपना निशाना बनाया। आतंकियों ने सांता चौक के पास से पहले से गात लगाकर रखा था, जैसे ही सीआरपीएफ की गाड़ी वहां पहुंची आतंकियों ने उसपर हमला बोल दिया। जवानों के तरफ से जवाबी फायरिंग में एक आतंकी घायल हो गया है। वहीं ये पता नहीं चल सका है कि वहां कितने आतंकी मौजूद थे। घायल आतंकी भी फारर हो गया। आपको बता दें कि सोमवार को शोपियां के गतिपोरा गांवद में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आबिद सहित समेत दो आतंकी मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications