Pulwama: सीआरपीएफ कैंप में घुसे 2 आतंकियों को मार गिराया, 4 जवान शहीद
पुलवामा: आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के ट्रेनिंग कैंप पर रविवार की सुबह करीब दो बजे हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकवादियों ने ट्रेनिंग सेंटर पर जबरदस्त फायरिंग की। इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए और 3 अन्य घायल हैं। घंटों बाद सुरक्षाबलों ने 2 आंतकियों को मार गिराया.अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

#Pulwama attack #UPDATE: Four jawans have lost their lives in the attack, three injured while three terrorists have been killed so far #JammuAndKashmir pic.twitter.com/9hQAqGty0e
— ANI (@ANI) December 31, 2017
- आपको बता दें कि जहां आतंकियों छुपे हुए थे, वो चार मंजिला इमारत है। बताया जा रहा है कि आतंकी बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर मौजूद थे और यहीं से फायरिंग कर रहे थे। इस इमारत में सीआरपीएफ सेंटर का एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक है, जहां कंट्रोल रूम भी है।
- जिस जगह पर ये हमला हुआ है वो जगह श्रीनगर से करीब 32 किलोमीटर दूर है। इससे पहले भी यहां कई बार आतंकी हमले देखने को मिले हैं, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं तो वहीं कई शहीद हो चुके हैं।
- JK: आतंकी हमले में शहीद हुए चार जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
- आरआर भटनागर डीजी सीआरपीएफ ने कहा है कि दो से तीन आंतकी हो सकते हैं। अभी इस आतंकियों को एक इमारत में कंटेन कर दिया गया है।
- डीजी ने बताया कि दो आतंकी या नहीं नहीं ये कहा नहीं जा सकता है। रुक-रुककर अभी भी फायरिंग हो रही है।
अभी भी कैंप में फायरिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि आतंकी प्रशासनिक ब्लॉक की चौथी मंजिल पर मौजूद हैं। -

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकवादियों ने पहले हैंड ग्रेनेड फेंके और उसके बाद सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरु कर दी, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने भी आंतकियों पर फायरिंग की। ये आतंकी फिदायीन थे, जो लगभग 2 बजे लेथपोरा कैंप में घुसने में कामयाब रहे।












Click it and Unblock the Notifications