जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, आतंकियों ने पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने हमला किया है। आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम के यारीपुरा इलाके के पुलिस स्टेशन को अपना निशाना बनाया है।

आतंकी हमले के बाद सेना और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। अभी तक की जानकारी में इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घरे लिया है और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
#FLASH Terrorists attack a police station in Yaripora, Kulgam (J&K); more details awaited.
— ANI (@ANI_news) October 4, 2016
जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने कल रात ही एक पुलिस पिकेट से हथियार लूटे थे। आतंकियों के इस हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना क जवान इलाके में आतंकियों की सर्च ऑपरेशन में जुट गए हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीजफायर का उल्लधन किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान की तरफ से 4 बार युद्ध विराम तोड़ा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications