26/11 की तर्ज पर भारत पर बड़े हमले की तैयारी में आतंकी: ISI जासूस
नई दिल्ली। भारत पर एक बार फिर से 26/11 की तरह का आतंकी हमला करने की आतंकी योजना बना रहे हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक जासूस ने इस बात का खुलासा किया है। श्रीलंका में पाकिस्तानी के राजनयिक द्वारा हायर किए गए आईएसआई के जासूस साकिर हुसैन ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान इस बात का खुलासा किया है। उसने बताया कि आईएसआई भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश में लगा है, इसके लिए बकायदा भर्तियां की जा रही है और आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है। उसने बताया कि पाकिस्तान के राजनियक आमिर जुबैर सिद्दीकी इस पूरी आतंकी साजिश को श्रीलंका से अंजाम दे रहा है।

जासूस ने कहा कि जुबैर ने उससे कहा था कि वह चाहता है कि जब मैं टीवी खोलूं तो भारत में बहुत सारे बम धमाकों की खबर देखना चाहता हूं। हम आपको इस हमले के लिए हर तरह की सामग्री और लोग मुहैया कराने के लिए तैयार हैं। उसने कहा कि वह चाहता है कि मैं इस ऑपरेशन को बतौर गाइड संभालू। उसने मुझसे यह भी कहा है कि मैं अना पासपोर्ट बनवा लूं और पैसे की बिल्कुल भी फिक्र ना करूं। उसके साथ इस काम में कुछ और लोग भी जुड़ेंगे। जुबैर ने कहा कि वह चाहता है कि यह ऑपरेशन जल्द से जल्द पूरा हो। यही नहीं उसने कहा है कि श्रीलंका में भी रॉ के स्टेशनों की जानकारी हासिल करे। गौर करने वाली बात यह है कि एनआईए पाकिस्तान की ओर से भारत पर हमले की तमाम साजिशों को अबतक विफल करने में सफल रही है और वह अबतक कई एजेंट को गिरफ्तार कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications