J-K's Awantipora: बरागाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, मारा गया एक आतंकी
श्रीनगर, 12 दिसंबर। जम्मू-कश्मीर में अवंतीपोरा के बरागाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें एक आतंकी मारा गया है। इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने मीडिया को दी है। मीडिया से बात करते हुए आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि बरागाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक आतंकी मारा गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले खबर आई थी कि सुरक्षाबलों को बरागाम में आंतकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग और गोलाबारी शुरू दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोली चलाई ,जिसमें एक आंतकी मारा गया है।
तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया
मालूम हो कि सुरक्षाबल के जवान घाटी से आतंकी और आतंकवाद का खात्मा करने में जुटे हैं। दो दिन पहले भी जम्मू कश्मीर के दो अलग-अलग इलाकों में हुई मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों समेत तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस बारे में पुलिस कहा था की मारे गए आतंकियों को आत्मघाती हमले के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था। आतंकियों की पहचान हिजबुल आतंकी शिराज अहमद के रूप में हुई थी।
कश्मीर में 9 एनकाउंटर हुए
इस बारे में बयान जारी करते हुए आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा था कि इन दिनों आंतकी,आम लोगों को निशाना बना रहे हैं इसलिए घाटी में आम जनता की हत्या के बाद से सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। करीब एक महीने के अंदर कश्मीर में 9 एनकाउंटर हुए, जिसके तहत 13 आतंकियों को मार गिराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications