त्यौहार से पहले देश पर बड़े आतंकी हमले की साजिश, अलर्ट जारी
नयी दिल्ली। आने वाले दिनों में एक के बाद एक त्यौहार है। दुर्गा पूजा, दीवाली जैसे बड़े त्यौहारों पर जहां बाजारों में रौनक बढ़ जाती है तो वहीं बाजारों में भीड़ भी। ऐसे में त्यौहार से पहले आतंकी हमले की बड़ी साजिश आतंकियों के लिए आसान होता है। भीड़-भाड़ का सहारा लेकर आतंकी अपने मंसूबों में कामियाब हो जाते हैं।

ऐसे में आईबी ने त्यौहार से पहले देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश की ओर इशारा किया है। लश्कर-ए-तैयाबा देस पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। आईबी के मुताबिक लश्कर के आतंकी देश के बड़े मंदिरों को निशाना बना सकते हैं।
गणपति और दुर्गा पूजा के पंडाल भी आतंकियों के निशाने पर हैं। आईबी और रॉ ने ये खुफिया रिपोर्ट दी है। रेडियो इंटरसेप्ट से हमले की आशंका का खुलासा हुआ है। लश्कर ने फिदाइन आतंकियों का दस्ता तैयार किया है। आईबी के मुताबिक आतंकियों को लश्कर ने मिलिट्री ट्रेनिंग दी है। इस खबर ने राज्यों की पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नींद हराम कर दी है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications