कश्मीर मुद्दे पर आतंकी संगठन ने पाकिस्तान को बताया 'गद्दार', कहा- सिर्फ ढोंग कर रही है सरकार
नई दिल्ली। कश्मीर में जारी हिंसा और उरी आतंकी हमले के बाद आतंकी संगठन अलकायदा ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आतंकी संगठन ने एक बयान जारी कर कश्मीर मामले में पाकिस्तान और वहां की सेना को गद्दार करार दिया है।

आतंकी संगठन अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने कश्मीर की जनता के साथ गद्दारी की है और अपने निजी स्वार्थ में इतना व्यस्त हो गया कि कश्मीर के लोगों के घाव पर मरहम भी नहीं लगाया।
'पाकिस्तान बना जिहाद की राह में रोड़ा'
भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के मुस्लिमों के नाम 'जिहाद ऑफ कश्मीर: अ कॉल टु रिफ्लेक्शन एंड रिएक्शन' के नाम से जारी किए गए संदेश में कश्मीर के लोगों से अच्छे-बुरे, मददगार और स्वार्थी में फर्क करने की अपील की गई है। आतंकी संगठन के प्रवक्ता उस्ताद उसामा महमूद ने कहा, 'इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान की एजेंसियों के नेतृत्व में कश्मीर में जिहाद छेड़ना पूरी तरह समय और जिहाद के फल की बर्बादी है। यह कश्मीर की जनता के साथ अन्याय है।'
'डर्टी गेम बन चुका है कश्मीर मुद्दा'
अलकायदा ने कहा कश्मीरियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उन लोगों से विदा लेने का समय नहीं है जिन्होंने संवेदनाएं दीं और अच्छाई चाही लेकिन कश्मीर मुद्दे को सुलझाना नहीं चाहते। फिर चाहे वह संयुक्त राष्ट्र में मुद्दा उठाने वाले हों, या फिर पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसियों के रूप में मौजूद उनके गद्दार हों। आतंकी संगठन ने कहा, 'कश्मीरियों का मुद्दा किसी डर्टी गेम से कम नहीं है, जो इन भ्रष्ट लोगों के लिए गंदा धंधा बन चुका है।'
PAK सेना पर लगाया आरोप
11 पेजों का ये संदेश अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और उर्दू भाषाओं में है। इसमें आगे कहा गया है, 'कश्मीरियों के घाव को न भरने देना ही इनकी राजनीति का हिस्सा है। कश्मीर की माताओं और बहनों की चीख से इनका बिजनेस बढ़ रहा है।' आतंकी संगठन ने अपने संदेश में यह भी कहा कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के आगे घुटने टेक दिए हैं












Click it and Unblock the Notifications