#UriAttack: पीएम ने कहा- देश को भरोसा दिलाता हूं, दोषियों को बख्शेंगे नहीं
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास आर्मी ब्रिगेड के हेडक्वार्टर पर आतंकी हमले की खबर है, सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया है और 17 जवान शहीद हो गए हैं। इस बीच रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग उरी का दौरा करेंगे।

बताया जा रहा है आतंकियों ने घात लगाकर हेडक्वार्टर पर हमला बोला है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है। कश्मीर की इस हालत केे मद्देनजर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रूस का दौरा रद्द करते हुए इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बारामूला के उरी स्थित सेना के हेडक्वार्टर पर आतंकियों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे फायरिंग शुरू कर दी।
सेना के जवानों ने भी आतंकियों पर जवाबी फायरिंग की। फिलहाल चार आतंकियों के छुपे होने की आशंका जताई जा रही है।
पिछले सप्ताह भी हुआ था एक कैंप पर हमला
बता दें कि बीते सप्ताह कश्मीर के पुलवामा दिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के कैंप पर हमला बोला था। हालांकि पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को करारा जवाब दिया। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ के बाद आतंकी फरार हो गए। हमले में कोई जवान घायल नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications