कश्मीर के कुलगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

नई दिल्ली: कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों के अंदर कई आतंकी कमांडर मारे गए हैं। जिस वजह से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं और लगातार सुरक्षाबलों को अपना निशाना बना रहे हैं। गुरुवार को भी आतंकियों ने कुलगाम जिले में पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर हमला किया। इस दौरान एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

terrorist attack

पुलिस के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा बाजार में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी तो बच गए, लेकिन वहां पर खड़ा एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आतंकी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही पुलिस नाके पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है।

आतंकियों की कमर तोड़ने में जुटी सेना
कश्मीर घाटी में सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। बुधवार को पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हुए थे। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्‍मद के टॉप आईईडी एक्‍सपर्ट फौजी भाई उर्फ अब्‍दुल रहमान भी मारा गया था। 27 मई को पुलवामा के राजपोरा में सुरक्षाबलों ने विस्‍फोटकों से लैस एक सैंट्रो कार बरामद की थी। फौजी भाई, जिसे इस्‍माइल लंबू के नाम से भी जानते हैं, इस घटना के बाद से ही वो सुरक्षाबलों के रडार पर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+