पंजाब आतंकी हमला: हर 5 मिनट पर रुक-रुक कर हमला कर रहे है आतंकी: चश्मदीद
नयी दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। आतंकियों ने थाने में पुलिसवालों को बंधक बनाकर रखा है। वहीं हमले में गंभीर रुप से घायल एक पुलिसकर्मी ने बताया कि सुबह करीब पौने छह बजे अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।

घटना के चश्मदीद ने बताया कि सेना की वर्दी में आए आतंकियों के बारे में पता नहीं नहीं चला कि वे कब घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी। इस पुलिसकर्मी ने दावा किया कि आतंकियों में एक महिला भी शामिल थी।
चश्मदीद के मुताबिक आतंकी रुक-रुक कर हर 5 मिनट पर फोयरिंग कर रहे हैं। चश्मदीद के मुताबिक हमलावरों की संख्या 8-10 थी। उन्होंने बताया कि उनके पास भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद है। उनकी फायरिंग से लग रहा है जैसे धरती हिल जाएगी। सूत्रों की माने तो आतंकी जम्मू के हीरानगर के रास्ते से आए थे। दीनानगर पुलिस थाने पर हमला करने से पहले उन्होंने शहर में एक बस पर फायरिंग की, जिससे एक यात्री की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications