जम्मू: किश्तवाड़ में RSS नेता पर आतंकी हमला, सुरक्षाकर्मी की मौत, आतंकियों के साथ जारी एनकाउंटर
Recommended Video

Kishtwar में RSS Leader Chandrakant Sharma पर आतंकी हमला, PSO की मौत | वनइंडिया हिंदी
जम्मू।
जम्मू के किश्तवाड़ में आतंकी हमला हुआ है और इसमें एक व्यक्ति के मारे जाने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि हमला डिस्ट्रीक्ट हॉस्पिटल के बाहर हुआ है। इस हमले में मेडिकल अस्सिटेंट चंद्रकांत शर्मा घायल हैं। हमले में उनके पीएसओ की मौत हो गई है। चंद्रकांत शर्मा आरएसएस से जुड़े हैं। हमले के बाद यहां पर सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भी मुठभेड़ होने की जानकारी है। किश्तवाड़ में 18 अप्रैल को लोकसभा चुनावों के लिए वोटिंग होनी है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
शर्मा
पर किसने हमला किया है, इस बारे में अभी कुछ भी पता नहीं लग सका है। अटैक के बाद किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने चंद्रकांत शर्मा पर अचानक अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी। चंद्रकांत को हमले में कम चोटें आईं लेकिन उनका पीएसओ जो उनके साथ था, वह हमलावरों का निशाना बन गया। बताया जा रहा है कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीएसओ, जम्मू कश्मीर पुलिस का कांन्स्टेबल था।











Click it and Unblock the Notifications