मुरादाबाद के कांठ में तनाव बना हुआ, हिंसा की आग में झुलस रहा आम तबका

गिरफ्तार किया गया
भाजपा के कार्यकर्ताआों को गिरफ्तार भी किया गया। इसी विरोध प्रदर्शन को बढ़ाने के मामले में भाजपा नेता लोकेंद्र चौहान और सुरेश राणा को हिरासत ले लिया गया है। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के अन्य नेता मुरादाबाद के डीएम के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल भाजपा नेता कार्यकर्ताओं व नेताओं की हुई गिरफ्तारी को गलत करार दे रहे हैं और रिहा करने की मांग कर रहे हैं। यहीं नहीं साथ ही भाजपा नेताओं की मांग है कि गिरफ्तार करने के एवज में एसएसपी, सीओ और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
धारा 144 के चपेट में आईं साध्वी
मंदिर के लाऊड स्पीकर को लेकर मची हिंसा के बावजूद विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची अपने समर्थकों के साथ उसी मंदिर में पूजा कराने के लिए निकलीं। यह जानते हुए कि वहां हिंसा का माहौल है और भड़क सकती है। आपको बता दें कि इलाके में धारा 144 लगी हुई है। जिसके चपेट में साध्वी प्राची आ गईं और उन्हें हिरासत में लिया गया। जिसके बाद उन्हें वापस जाने दिया गया।
माहौल अभी तक गर्माया हुआ
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने कड़ी निगरानी की हुई है। चारों तरफ सन्नाटा सा पसरा रहता है। आने जाने वाले वाहनों की गहराई से पूछताछ के साथ जांच की जा रही है। रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications