असम-मिजोरम सीमा पर फिर बढ़ा तनाव, स्कूल पर बदमाशों ने फेंके हथगोले

नई दिल्ली, 14 अगस्त: 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले असम-मिजोरम सीमा पर बड़ी घटना हुई, जहां शुक्रवार रात हैलाकांडी जिले के कचुरथल में अज्ञात बदमाशों ने एक स्कूल पर बमबारी की। हालांकि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन बमबारी के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है। इससे पहले फरवरी में भी मुलीवाला लोअर प्राइमरी स्कूल में इसी तरह की घटना हुई थी। जिसमें स्कूल की इमारत छतिग्रस्त हो गई थी।

assam

जानकारी के मुताबिक साहेबमारा एलपी स्कूल, असम-मिजोरम सीमा के दो किलोमीटर के अंदर स्थित है, जिसे सर्वे ऑफ इंडिया के नक्शे द्वारा सीमांकित किया गया था। वैसे तो स्कूल कोरोना की वजह से बंद है, लेकिन शुक्रवार देर रात उस पर हथगोले से हमला किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

मामले में हैलाकांडी पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव उपाध्याय ने कहा कि ताजा घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे का है, लेकिन इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। बमबारी मिजोरम की साइड से बदमाशों ने की थी। घटना के तुरंत बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में सुरक्षा को बढ़ा दिया। एसपी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। अभी उनकी कोशिश है कि इलाके के लोगों में डर का माहौल ना पैदा हो।

कुछ दिनों पहले हुआ था विवाद
आपको बता दें कि काफी वक्त से असम-मिजोरम के बीच सीमा विवाद चल रहा है। 26 जुलाई को दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 6 पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक की मौत हुई। इसके अलावा 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हालांकि बाद में केंद्र सरकार एक्शन में आई और विवादित इलाके में केंद्रीय बल की तैनाती कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+