नहीं रहे टेनिस दिग्गज Akhtar Ali, खिलाड़ी से लेकर नेता तक बोले- अख्तर सर असली लीजेंड
Tennis Legend Akhtar Ali Pasess Away: कोलकाता। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रहे अख्तर अली का निधन हो गया। 81 वर्ष के अख्तर अली ने कोलकाता में अंतिम सांस ली। अली 1950 के उत्तरार्द्ध से 1960 के मध्य तक भारत की डेविस कप टीम के सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने 9-2 के रिकॉर्ड से टूर्नामेंट में जीत दर्ज की। सिंगल और डबल्स दोनों में माहिर अली ने रामनाथन कृष्णन, नरेश कुमार, प्रेमजीत लाल और जयदीप मुखर्जीया के साथ जोड़ी बनाई।
Recommended Video

रिटायरमेंट के बाद उन्होंने भारत के कई टेनिस चैम्पियन को निखारने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई। उनसे सीखने वालों में रमेश कृष्ण, विजय अमृतराज, लिएंडर पेस जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। उन्होंने सानिया मिर्जा को भी उनके शुरुआती दिनों में मदद की थी। उनके बेटे जीशान अली पूर्व नेशनल चैंपियन और भारतीय डेविस कप टीम के कोच रहे हैं।
अख्तर अली के निधन पर खेल और राजनीति जगत की हस्तियो ने दुख जताया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा, "अख्तर अली के निधन का समाचार सुनकर दुख हुआ। वे असली टेनिस लीजेंड थे। अख्तर सर ने भारत के कई टेनिस चैंपियन को प्रशिक्षित किया। हमने उन्हें 2015 में बंगाल का सबसे बड़ा खेल सम्मान से नवाजा था। उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदनाएं।"
टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने ट्वीट किया "पहली बार मैंने 1999 की गर्मियों में दक्षिण क्लब में अख्तर सर के साथ अभ्यास किया था। उन्होंने इस राह में (टेनिस) अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और हमें ऐसा करना सिखाया। भारतीय टेनिक के दिग्गज अख्तर अली RIP।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications