हैदराबाद: मॉल में चलती एस्केलेटर से फिसले 10 बच्चे, 2 घायल, देखने आए थे गांधी फिल्म

हैदराबाद में गुरुवार को एक मॉल में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शहर के बंजारा हिल्स एरिया के पीवीआर सिनेप्लेक्स में हुआ।

हैदराबाद, 18 अगस्त: हैदराबाद में गुरुवार को एक मॉल में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शहर के बंजारा हिल्स एरिया के पीवीआर सिनेप्लेक्स में हुआ। चलती एस्केलेटर से 10 बच्चे फिसल गए। जिसमें से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हैदराबाद: मॉल में चलती एस्केलेटर से फिसले 10 बच्चे, 2 घायल, देखने आए थे गांधी फिल्म
Photo Credit:

तेलंगाना सरकार ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि बच्चे 1982 की फिल्म 'गांधी' देखने आए थे। इस दौरान वे मंटीप्लेक्स में चलती एस्केलेटर से फिसल गए। जिस वजह से हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल बच्चों को जांच के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया है।

बता दें कि यह फ्री स्क्रीनिंग स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर तेलंगाना सरकार की ओर से आयोजित की गई थी। जिससे बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा हो सके। स्वतंत्रता समारोह के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह फिल्म लगभग 22 लाख बच्चों के लिए 552 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'पालतू सांप हैं, पैसे कमाने के लिए दिखाते है खेल', स्कूल जाने के सवाल पर मासूम बच्चे ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+