तापमान में होगी और वृद्धि, 5 दिनों के भीतर ओडिशा समेत 4 राज्यों में दिखेगा 'प्रकोप', IMD ने क्या कहा?
अगले पांच दिनों के भीतर भारत के कई राज्यों के मौसम में तेजी से बदलाव देखे जाएंगे। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत तटीय राज्यों को भारतीय मौसम विभाग भविष्यवाणी की है।

Weather Updates: मौसम विभाग ने इस महीने के शुरुआत से तापमान बढ़ने की संभावना व्यक्त की थी। वहीं अब वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आईएमडी ने शनिवार को कहा कि अगले पांच दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में धीरे- धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है।
इस महीने की शुरुआत में, मौसम विभाग ने कहा था कि देश के कई हिस्सों में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में देश में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। ये तापमान वृद्धि का अनुभव भारत के अधिकांश राज्यों में होगा। जबकि कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां तेज हवाएं और गरज की संभावना है।
जिन राज्यों में मौसम बिगड़ने की भविष्यवाणी आईएमडी ने की है, उनमें मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का नाम शामिल है। गरज और तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है। बता दें कि जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से वैश्विक तापमान में वृद्धि हो रही है। हाल के दिनों इसके कारण जलवायु में चरम स्तर पर बदलाव देखे गए।
IMD ने क्या कहा?
मौसम विभाग ने दो अहम भविष्यवाणियां की हैं।
1- अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने और उसके बाद कम होने की संभावना है।
2- अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि।











Click it and Unblock the Notifications