शीतलहर, बारिश और कोहरे से ठिठुरा लखनऊ, जनजीवन अस्त-व्यस्त
लखनऊ। पूर्वोत्तर भारत में अचानक से मौसम ने करवट बदली है। सर्द हवाओं औऱ पिछले दिनों हुई बारिश ने एक बार फिर से पारा काफी नीचे गिरा दिया है। जिसके चलते कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पिछले दिनों बढ़ी ठंड की वजह से सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों में नर्सरी से छठी क्लास तक में 23 जनवरी तक की छुट्टी की घोषणा की गयी है।
मौसम के बदले मिजाज ने बैंगलोर निवासियों को डराया, जानिए क्यों?
जबकि सातवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा के स्कूलों को सुबह 9 बजे से खोलने को कहा गया है। लखनऊ में पिछले दिनों पारा 2.6 डिग्री तक पहुंच गया था जिसके चलते जबरदस्त ठंड़ बढ़ गयी है। सुबह कोहरे की वजह से लोगों का जनजीवन भी काफी अस्त व्यस्त हो गया है। तस्वीरों में देखिये लखनऊ का मौसम

कड़ाके की ठंड में अलाव ही सहारा
ठंड से निजात पाने के लिए अलाव तापते लोग।

सड़कों खुले आसमान के नीचे सोते लोग
प्रशासन के बदइंतजामी के चलले लोगों को खुले आसमान के नीचे सोना पड़ रहा है।

जबरदस्त कोहरा
सुबह कोहरे में स्कूल जाते बच्चे।

कोहरे की वजह से देखना भी मुश्किल
जबरदस्त कोहरे के बीच सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो गयी है।

बच्चों को जाना पड़ रहा है स्कूल
प्रदेश में स्कूल बंद होने के बावजूद बच्चे स्कूल जाने को मजबूर।

ठंड का प्रकोप जारी
पिछले कुछ दिनों में पारा काफी नीचे आ गया है।

बच्चों के लिए स्कूल जाना चुनौती
कड़ाके की ठंड में स्कूल जाना बच्चों के लिए चुनौती बन गया है।

अचानक से बदला है मौसम
पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से मौसम में काफी बदलाव आया है।

जनजीवन अस्त व्यस्त
बदले मौसम की वजह से सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

बढ़ सकती है ठंड
आने वाले दिनों पारा और नीचे जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications