टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना को अचानक हुआ सीने में दर्द, बोलीं- इंसानियत खत्म, रिपोर्ट आने का इंतजार

मुंबई। टेलीविजन एक्ट्रेस महिमा मकवाना (mahima makwan) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि उन्हें अचानक सीने में दर्द से गुजरना पड़ा है। जिसके बाद उन्होंने अपनी जांच करवाई है और अब वो रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं। उनका कहना है कि वह फिलहाल अपने घर पर ही हैं और आराम कर रही हैं। अपनी पोस्ट में महिमा ने ये भी बताया है कि कैसे कोरोना वायरस ने (कोविड-19) मानवता और दया को भी खत्म कर दिया है। इस जरूरत के समय में भी लोग बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Recommended Video

    Mahima Makwana को अचानक हुई Chest Pain की शिकायत, Reports का कर रहीं इंतजार | वनइंडिया हिंदी
    'कोरोना ने बांट दिया है'

    'कोरोना ने बांट दिया है'

    महिमा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'क्या कोरोना वायरस ने हमें एक करने के बजाय बांट दिया है? क्या कोरोना वायरस ने सारी मानवता और संवेदनशीलता को हमसे ले लिया है, कि हम कुछ और सोच ही नहीं पा रहे। इस सुबह मैं अचानक सीने में हुए दर्द के साथ उठी (सेंटर और लेफ्ट लाइड).. मैंने अनदेखा किया और काम के लिए चली गई। ये अचानक हुआ और बढ़ता चला गया, जिससे मुझे घबराहट होने लगी।'

    'लोगों को लगा मैं संक्रमित हूं'

    'लोगों को लगा मैं संक्रमित हूं'

    महिमा ने बताया कि उनकी तबीयत थोड़ी सी खराब क्या हुई, लोगों को लगने लगा कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जिसके कारण लोग उनसे दूरी बनाने लगे। वह आगे कहती हैं, 'लेकिन मुझे जिस चीज से आश्चर्य हुआ वो है, कुछ लोग जो मेरे आसापास थे, वो ये सोच रहे थे कि मैं संक्रमित हूं। वो मुझसे दूरी बनाने लगे और उनके व्यावहार में परिवर्तन आ गया। एक ऐसे समय में जब हमें सबसे ज्यादा जरूरत दया और मानवता की होती है। आप नहीं जानते कि आपके ऐसा करने से किसी पर क्या प्रभाव पड़ता है।'

    'रिपोर्ट आने का इंतजार है'

    'रिपोर्ट आने का इंतजार है'

    महिमा ने अपनी पोस्ट में कहा, 'जो आपके बुरे वक्त में आपके साथ हो, उसे पकड़कर रखिए, उनकी वैल्यू करें और उन्हें प्यार दें। कुछ एक्शन्स शब्दों से भी ज्यादा लाउड होते हैं। फिलहाल मैं घर पर हूं, आराम कर रही हूं... धैर्य के साथ अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हूं।' आपको बता दें महिमा मकवाना शुभारंभ नाम के शो में नजर आ रही हैं। इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। महिमा की उनके अभिनय को लेकर काफी तारीफ होती है। वह इससे पहले सपने सुहाने लड़कपन के शो में भी दिखाई दी थीं, ये शो काफी हिट हुआ था।

    महाराष्ट्र में कोरोना की दवा के लिए आधार कार्ड जरूरी, इस वजह से सरकार ने उठाया ये कदम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+