विधानसभा चुनाव की जंग में छाया है तेलंगाना का गौरव
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। तेलंगाना चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ बीआरएस और विपक्षी कांग्रेस, भाजपा जमकर प्रचार कर रही है। वहीं इस चुनावी लड़ाई मे तेलंगाना का गौरव मुख्य मुद्दा बना हुआ। बीआरएस इस बार के चुनाव में इसी पर भरोसा रखकर चुनाव जीतना चाहती है।

कांग्रेस और भजापा ने तेलंगाना में केसीआर के वंशवाद और पारिवारिक शासन और कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सत्तारूढ़ बीआरएस पर हमले कर रही है और इसे वो तेलंगाना के आत्मसम्मान का अपमान बता रही है।
कांग्रेस और भाजपा द्वारा मुख्य रूप से पारिवारिक शासन और कथित भ्रष्टाचार को लेकर बीआरएस पर तीखे हमले शुरू करने के साथ, सत्तारूढ़ पार्टी राष्ट्रीय पार्टियों पर पलटवार कर रही है, जिसे वह तेलंगाना के आत्मसम्मान का अपमान कह रही है।
तीसरी बार सत्ता में आने के लिए चुनावी जंग लड़ रही बीआरएस तेलंगाना भावना को बढ़ावा देने के खिलाफ है। कांग्रेस और बीआरएस के बीच जो वाक युद्ध चल रहा है उससे साफ है कि चुनावी लाभ लेने के लिए तेलंगाना स्वाभिमान मुद्दे का फायदा लेना चाहती हैं।
बीआरएस जहां तेलंगाना के हर घर तक ये संदेश पहुंचा रही है कि तेलंगाना को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए ही बीआरएस अस्तित्व में आई और लड़ाई लड़ी और सही मायने में बीआरएस ही तेलंगाना राज्य की अगुआ होने की हकदार है। बीआरएस ने कटाक्ष करते हुए हुए कहा है कि दिल्ली और गुजरात के 'गुलाम' तेलंगाना के साथ न्याय नहीं कर सकते।
केटी रामा राव ने कांग्रेस के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी की उस टिप्पणी पर आपात्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था अगर कांग्रेस पार्टी की मुखिया सोनयिा गध्ंाी ने तेलंगाना राज्य नहीं दिया होता तो केसीआर बिड़ला मंदिर या नामपल्ली दरगाह पर भीख मांग रहे होते। केसीआर ने याद दिलाया तेलंगाना का स्वाभिमान तेलंगाना आंदोलन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से एक था, उन्होंने साफ किया बीआरएस तेलंगाना के स्वाभिमान का अपमान बर्दास्त नहीं करेगा।
केटीआर ने कांग्रेस और भाजपा को जवाब देते हुए कहा दिल्ली और गुजरात के गुलाम अब तेलंगाना पर शासन करना चाहते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि तेलंगाना का स्वाभिमान तेलंगाना राज्य के आंदोलन के अहम सिद्धांतों में से एक था। केटीआर ने दोहराया बीआरएस तेलंगाना के इस अपमान की अनुमति कतई नहीं देगा।












Click it and Unblock the Notifications