'सुपर स्प्रेडर' पर लगाम लगाने के लिए ये राज्य शुरू करेगा विशेष अभियान

हैदराबाद, 25 मई: तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को संभावित सुपर स्प्रेडरों का वैक्सीनेशन पहले करने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने एक उच्च-स्तरीय बैठक में इस तरह का निर्णय लिया है, जिससे कि प्रदेश में नए संक्रमण के मामलों पर नियंत्रण लगाई जा सके। इस संबंध में राज्य के वित्त मंत्री टी हरीश राव और चीफ सेक्रेटरी सोमेश कुमार की मौजूदगी में एक बैठक हुई है, जिसमें सभी तरह के संभावित सुपर स्प्रेडर की पहचान करने और उनके वैक्सीनेशन के लिए लॉजिस्टिक इंतजामों को लेकर चर्चा की गई है। सरकार का मानना है कि इंफेक्शन फैलाने में इस तरह के लोग बहुत बड़ी भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें वैक्सीन लग जाएगी तो इंफेक्शन फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।

Telangana will start special campaign to do Covid vaccination for super spreaders

सुपर स्प्रेडर के वैक्सीनेशन के लिए विशेष अभियान
तेलंगाना सरकार ने विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलाकर जिन लोगों को सबसे पहले वैक्सीनेशन करने का फैसला किया है, उनमें सभी एलपीजी डिलिवरी स्टाफ, राशन दुकान के डीलर, पेट्रोल पंप के वर्कर, ऑटो और कैब ड्राइवर, बाजारों और फल, सब्जी और फूल बाजारों में काम करने वाले वेंडर, किराना शॉप, शराब दुकान और नॉन-वेज मार्केट के दुकानदारों और वेंडर शामिल हैं। वित्त मंत्री और मुख्य सचिव के साथ हुई इस बैठक में राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सैयद अली मुर्तजा रिजवी, ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर लोकेश कुमार, सीडीएमए सत्यनारायणा, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एमआरएम राव, पब्लिक हेल्थ के डायरेक्टर श्रीनिवास राव के अलावा दूसरे अधिकारी भी मौजूद थे।

सीएम केसीआर के निर्देश पर फैसला
यह बैठक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की ओर से वित्त मंत्री हरीश राव को सुपर स्प्रेडर की पहचान और उनके वैक्सीनेशन के लिए विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश मिलने के एक दिन बाद आयोजित की गई थी। बता दें कि प्रदेश में मंगलवार से 10 दिन बाद वैक्सीनेशन का काम फिर से शुरू हुआ है। लेकिन, फिलहाल जिनकी उम्र 45 साल से ज्यादा है और उनकी दूसरी डोज बाकी है, उन्हें ही टीके लगाए जा रहे हैं। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में निजी अस्पतालों को 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने की भी अनुमति दे दी है। अब जिन निजी अस्पतालों को कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के तौर पर अनुमति मिली हुई है, वह योग्य लोगों को वैक्सीन लगा सकते हैं। ये अस्पताल अब संस्थाओं में, कंपनियों और दफ्तरों में, इसके अलावा विभिन्न सोसाइटी में भी उनके अनुरोध पर कोविड टीकाकरण अभियान चला सकते हैं। लेकिन, इसके लिए रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल के जरिए ही होगा और निजी अस्पतालों को कोविड वैक्सीनेशन के सभी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+