NITI Aayog Meet: बजट 2024 पर विपक्ष का गुस्सा, नीति आयोग की बैठक में 4 राज्यों के CM नहीं होंगे शामिल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा है कि वे नीति आयोग की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। मुख्यमंत्री ने एक बयान ने केंद्रीय बजट 2024 को लेकर पीएम मोदी को निशाने पर लिया और कहा कि तेलंगाना के हितों को अनदेखी की जा रही है। नीति आयोग ने की ओर से तेलंगाना के विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली अनुमतियां लंबित हैं, ऐसे में नीति आयोग की बैठक में शामिल होना तेलंगाना और तेलंगाना वासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना होगा। इसके अलावा कांग्रेस शासित दो और राज्यों के अलावा तमिलनाडु के सीएम भी बैठक से किनारा कर रहे हैं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को घोषणा की है कि उनकी सरकार 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होगी। सीएम रेड्डी ने ये निर्णय केंद्र सरकार द्वारा राज्य के धन को कथित तौर पर अस्वीकार करने और उसके अधिकारों के उल्लंघन के विरोध में लिया गया है।

एक बयान में सीएम ए रेवंत रेड्डी ने कहा, "प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक होगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में, (मैं) तेलंगाना के हितों को चोट पहुंचाने, तेलंगाना को देय धनराशि जारी नहीं करने और तेलंगाना को दी जाने वाली अनुमतियां नहीं देने के लिए नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर रहा हूं।"
वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को एक पोस्ट में कहा कि कर्नाटक के सिद्धारमैया, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी बजट के विरोध में नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल दलों के सांसदों ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र पर आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट राज्यों के विकास की गति बाधित करने वाला है।
वहीं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने आईएनडीआईए में शामिल दलों को नेताओं पर एनडीए सरकार ने निर्णयों को लेकर लगाए जा आरोपों को खारिज कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि पीएम मोदी के प्रति नफरत की उनकी (विपक्ष की) व्यक्तिगत सोच के कारण वे अपने लोगों के बारे में नहीं सोचते हैं... कांग्रेस पार्टी के बहकावे में आकर आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल दल लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications