तेलंगाना में 64 फीसदी लोगों ने डाला वोट, केसीआर मार सकते हैं हैट्रिक

Telangana Assembly Election 2023 Voting Live: तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव के नतीजे 03 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। तेलंगाना में 35, 655 मतदान केंद्रों पर 3 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 12 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। तेलंगाना में कुल 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री-बेटे के. टी. रामाराव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और बीजेपी के लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं।

Telangana Chunav 2023 Voting Live

LIVE Feed
Nov 30, 2023, 4:01 PM IST

3 बजे तक 51.89 प्रतिशत मतदान

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में वोटिंग धीमी गति से चल रहा था, जिसके बाद अब तेजी देखने को मिली है। दोपहर 3 बजे तक 51.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक 36.68 फीसदी वोटिंग हुई थी।
Nov 30, 2023, 2:49 PM IST

एक्टर विजय ने की युवाओं से वोटिंग की अपील

Telangana Chunav Voting Live: वोटिंग के बाद एक्टर विजय देवरकोंडा ने कहा, "मैंने सुना है कि मतदान प्रतिशत थोड़ा कम है। मैं उन सभी युवा लड़कों और लड़कियों से अनुरोध करता हूं जिनके पास अपनी वोटिंग आईडी और चुनाव कार्ड है और वोट करने आएं। अपने परिवार के साथ आएं और वोट करें, आपको यह करना चाहिए।"
Nov 30, 2023, 2:20 PM IST

BRS एमएलसी के. कविता के खिलाफ FIR

Telangana Chunav Voting Live: आचार संहिता उल्लंघन मामले में BRS एमएलसी के. कविता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
Nov 30, 2023, 1:45 PM IST

1 बजे तक 36.68 फीसदी मतदान

telangana assembly election 2023: तेलंगाना में दोपहर 1 बजे तक 36.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
Nov 30, 2023, 1:43 PM IST

विजय देवरकोंडा ने डाला वोट

हैदराबाद: अभिनेता विजय देवरकोंडा जुबली हिल्स के एक पब्लिक स्कूल में मतदान करने पहुंचे।
Nov 30, 2023, 1:42 PM IST

मतदान केंद्रों का निरीक्षण

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) विक्रम सिंह मान ने हैदराबाद में कारवां विधानसभा क्षेत्र के हरिजन बस्ती, गुडिमल्कापुर और अन्य क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
Nov 30, 2023, 1:41 PM IST

जी किशन रेड्डी का EC को पत्र

तेलंगाना चुनाव: राज्य भाजपा अध्यक्ष और सांसद जी किशन रेड्डी ने चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर "बीआरएस उम्मीदवारों और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा चुनावी कदाचार" का आरोप लगाया।
Nov 30, 2023, 1:37 PM IST

जगपति बाबू ने डाला वोट

तेलुगू अभिनेता जगपति बाबू ने हैदराबाद में डाला वोट, मीडिया को दिखाया स्याही का निशान
Nov 30, 2023, 1:35 PM IST

अभिनेता मनोज मंचु ने डाला वोट

अभिनेता मनोज मंचु ने हैदराबाद में डाला वोट, कहा- 'वोट डालना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी है, मैं अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग वोट डालें'
Nov 30, 2023, 1:25 PM IST

Telangana chunav: पुष्पा के डायरेक्टर ने डाला वोट

फिल्म पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार ने परिवार संग डाला वोट, तेलंगाना में शाम 6 बजे तक होगा मतदान
Telangana chunav: पुष्पा के डायरेक्टर ने डाला वोट
Nov 30, 2023, 1:22 PM IST

Telangana vidhan sabha chunav: महबूबाबाद डीएम ने डाला वोट

महबूबाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर ने लाइन में लगकर डाला अपना वोट
Telangana vidhan sabha chunav: महबूबाबाद डीएम ने डाला वोट
Nov 30, 2023, 1:18 PM IST

राम पोथिनेनी ने हैदराबाद में डाला वोट

अभिनेता राम पोथिनेनी ने हैदराबाद में डाला वोट, तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर हो रही है आज वोटिंग
Nov 30, 2023, 1:13 PM IST

इको फ्रेंडली मतदान केंद्र

तेलंगाना के जगतियाल जिले में बनाया गया इको फ्रेंडली मतदान केंद्र, वोटरों में भी मतदान को लेकर दिखा उत्साह
Nov 30, 2023, 12:50 PM IST

Telangana vidhan sabha chunav: हनुमाकोंडा की कलेक्टर ने डाला वोट

हनुमाकोंडा की कलेक्टर ने वारंगल वेस्ट में यूनिवर्सिटी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में बने बूथ पर डाला वोट
Nov 30, 2023, 12:46 PM IST

Telangana chunav voting live: ट्रांसजेंडर्स ने की वोटिंग

वोटिंग को लेकर ट्रांसजेंडर समुदाय में भी उत्साह, करीमनगर के सुभाष नगर में पोलिंग बूथ नंबर 191 पर लगी ट्रांसजेंडर वोटर्स की कतार
Nov 30, 2023, 12:42 PM IST

Telangana election live: वोट डालकर निकले सीएम केसीआर

सिद्दीपेट के चिंतामदका में वोट डालने के बाद सीएम केसीआर ने दिखाया उंगली पर स्याही का निशान
Nov 30, 2023, 12:19 PM IST

Telangana chunav voting live: सीएम केसीआर ने डाला वोट

तेलंगाना के सीएम और बीआरएस प्रमुख केसीआर ने अपनी पत्नी शोभा राव के साथ सिद्दीपेट के चिंतामदका में डाला वोट
Nov 30, 2023, 11:55 AM IST

राना डग्गुबाती ने डाला वोट

अभिनेता राना डग्गुबाती ने हैदराबाद के एफएनसीसी में डाला अपना वोट, सुबह 11 बजे तक तेलंगाना में हो चुका है 20.64 फीसदी मतदान
Nov 30, 2023, 11:52 AM IST

वाईएस शर्मिला ने डाला वोट

वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की मुखिया वाईएस शर्मिला ने हैदराबाद में डाला वोट, तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर जारी है वोटिंग
Nov 30, 2023, 11:50 AM IST

Telangana election 2023: नागार्जुन ने डाला वोट

एक्टर-प्रोड्यूसर नागार्जुन और उनकी पत्नी अमाला अक्कीनेनी ने हैदराबाद में जुब्ली हिल्स के गवर्नमेंट वर्किंग वीमेन हॉस्टल में डाला वोट
telangana election 2023
Nov 30, 2023, 11:43 AM IST

Telangana chunav: तेलंगाना में 20.64 फीसदी वोटिंग

तेलंगाना में सुबह 11 बजे तक 20.64 फीसदी वोटिंग, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डाले जा रहे हैं वोट
Nov 30, 2023, 11:41 AM IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डाला वोट

तेलंगाना में सभी 119 सीटों पर जारी है वोटिंग, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हैदराबाद में डाला वोट
Nov 30, 2023, 11:13 AM IST

नागा चैतन्य ने डाला वोट

हैदराबाद में जुब्ली हिल्स के गवर्नमेंट वर्किंग वीमेन हॉस्टल में अभिनेता नागा चैतन्य ने डाला वोट
Nov 30, 2023, 11:10 AM IST

telangana chunav: वोट डालने पहुंचे चिरंजीवी

जुबली हिल्स के बूथ नंबर 149 पर वोट डालने पहुंचे मेगास्टार चिरंजीवी गारू, सुरेखा गारू और श्रीजा
Nov 30, 2023, 11:03 AM IST

ओवैसी ने की वोटिंग की अपील

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने की लोगों से वोट डालने की अपील, कहा- वक्त आ गया है अब कि हैदराबाद सहित शहरी इलाकों में भी लोग पोलिंग बूथ पर जाएं और मतदान प्रतिशत बढ़े
Nov 30, 2023, 10:45 AM IST

telangana election live: तेलंगाना में कमल खिलेगा- ब्रजेश पाठक

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जताई तेलंगाना में भाजपा सरकार बनने की उम्मीद, कहा- जिस तरह से हर वर्ग के लोग भाजपा को वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पर जा रहे हैं, हम कह सकते हैं कि तेलंगाना में कमल खिलेगा'
Nov 30, 2023, 10:41 AM IST

केटी रामाराव ने डाला वोट

तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस विधायक केटी रामा राव और उनकी पत्नी शैलिमा ने हैदराबाद में बंजारा हिल्स के नंदी नगर में डाला वोट
Nov 30, 2023, 10:39 AM IST

Telangana chunav live: कांग्रेस-बीआरएस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

तेलंगाना के जनगांव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और बीआरएस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने हालात पर काबू पाया
Nov 30, 2023, 10:33 AM IST

Telangana chunav voting live: रेवंत रेड्डी ने किया जीत का दावा

तेलंगाना में जारी वोटिंग के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने किया दावा, 'कांग्रेस पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, हम तेलंगाना में कर्नाटक जैसी जीत हासिल करेंगे'
Nov 30, 2023, 10:20 AM IST

Telangana assembly election 2023: कांग्रेस आई तो कौन होगा सीएम?

तेलंगाना में सीएम पद की दावेदारी पर बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, '85 विधायक हैं और सभी सीएम पद के लिए सक्षम हैं, लेकिन इसकी एक प्रक्रिया है'
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+