Telangana: जादू-टोने के शक में पति-पत्नी को पेड़ से बांधकर लटकाया, ग्रामीणों ने की पिटाई, वायरल हुआ वीडियो
Telangana Sangareddy News: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में जादू-टोना करने के शक में ग्रामीणों ने एक पति और पत्नी को पेड़ से बांधकर बेंत से पीटा। घटना जिले के कोलकुर गांव की है। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
श्यामम्मा और यादैया के रूप में पहचाने जाने वाले पति-पत्नी को ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र और काला जादू करने के शक में पेड़ से बांध दिया था। और फिर बेंत से पिटाई की। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। दंपति को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया कि एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर पीटा और एक पेड़ से बांध दिया। गांव वालों ने पति-पत्नी पर 'काला जादू' करने का आरोप लगाया है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीणों द्वारा पति-पत्नी को एक पड़े से बांधकर लटकाया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना सदाशिवपेट थाना क्षेत्र के कोलकुरु गांव की है और दो दिन पहले हुई थी।
पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पीड़ित पर काले जादू का अभ्यास करने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद, ग्रामीणों का एक समूह उनके घर में घुस गया और उन्हें घसीटते हुए गांव के एक स्थान पर ले गया, और अंत में उन्हें एक पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई की।
सर्कल इंस्पेक्टर नवीन ने कहा, "दो दिन पहले कथित रूप से काला जादू करने के आरोप में दंपति को कुछ ग्रामीणों ने एक पेड़ से बांध दिया था। हालांकि, पीड़ितों को गंभीर चोटें नहीं आईं और घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications