Telangana Results: पीएम मोदी ने तेलंगाना की जनता को धन्यवाद दिया, कहा- BJP के साथ लोगों लोगों का अटूट बंधन

Telangana Election Results 2023: तेलंगाना में मतगणना जारी है। चुनाव आयोग की ओर जारी शुरुआती रूझानों के मुताबिक यहां कांग्रेस 64 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जबकि बीआरएस को 39 और भाजपा के खाते में 8 सीटें आई है। तेलंगाना का राज्य का दर्जा मिलने के बाद ये पहला मौका है जब यहां कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो रही है। बहीं बीजेपी का भी राज्य में वोट शेयर का प्रतिशत बढ़ा है। ऐसे में पीएम मोदी ने एक्स पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और तेलंगाना की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों का बीजेपी की विचारधारा के प्रति अटूट जुड़ाव है।

दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना के चुनाव परिणामों और रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, "पिछले कुछ वर्षों में, यह समर्थन केवल बढ़ रहा है और यह प्रवृत्ति आने वाले समय में भी जारी रहेगी। तेलंगाना के साथ हमारा बंधन अटूट है और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं प्रत्येक भाजपा के मेहनती प्रयासों की भी सराहना करता हूं कार्यकर्ता।"

 PM Modi thanked people of Telangana

इस बार भारत राष्ट्र समिति (BRS) के हाथ से सत्ता खिसक चुका है। भारत राष्ट्र समिति को इस बार 39 सीटें मिली हैं। सीएम केसीआर ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। वहीं भाजपा ने 14 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आठ सीटों पर जीत हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+