Telangana Results 2023: तेलंगाना में कांग्रेस की वापसी कंफर्म, तो 9 सीटों पर क्या है ओवैसी की पार्टी का हाल?
तेलंगाना में चुनाव के बाद मतगणना शुरू होते ही ये साफ हो गया कि यहां इस बार बीआरएस सत्ता से बाहर हो रही है। ऐसे में किंगमेकर की भूमिका निभाने वाली पार्टी एआईएमआईएम का हाल जानना भी जरूरी है। हालांकि पिछले एक दशक के बीच बीआरएस और एआईएमआईएम के बीच मजबूत गठजोड़ देखा गया। लेकिन अब जबकि सत्ता परिवर्तन की हवा चल रही है, तो ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी जिन 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहां का हाल भी जानना जरूरी है।
तेलंगाना को राज्य का दर्जा मिलने के बाद पहली बार यहां की सत्ता पर कांग्रेस काबिज होने जा रही है। राज्य की सभी 119 सीटों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। रूझानों के मुताबिक तेलंगाना में जीते हुए प्रत्याशियों की संख्या को लेकर 63 सीटों पर कांग्रेस आगे है, जबकि बीआरएस 40, बीजेपी को 9 और एआईएमआईएम को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं। राज्य में पिछले एक दशक के बीच बीआरएस और एआईएमआईएम के बीच मजबूत गठजोड़ देखा गया।

सत्ता परिवर्तन की इस में हवा मजलिस के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पार्टी का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। सत्ता परिवर्तन की इस में हवा मजलिस के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पार्टी का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। पार्टी जिन 9 सीटों पर चुनावी मैदान में थी उसमें से महज 7 पर ही उसे बढ़त हासिल होती दिख रही है। इनमें चार सीटें ऐसी हैं जहां एमआईएम ने शुरुआती दौर से बढ़त बनाई है। जिन नौं सीटों पर औवैसी की पार्टी के कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं उनमें चारमीनार, बहादुरपुरा, मलकपेट, चंद्रयानगुट्टा, नामपल्ली, याकुतपुरा, कारवां, राजेंदर नगर और जुबली हिल्स सीटें शामिल हैं। इन नौ में से 7 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications