KCR ने राष्ट्रीय राजनीति की ओर बढ़ाया पहला कदम, तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम हुआ भारत राष्ट्र समिति
हैदराबाद, अक्टूबर 05। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति ने राष्ट्रीय राजनीति की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है। दरअसल, केसीआर ने अपनी पार्टी को क्षेत्रीय से राष्ट्रीय पार्टी घोषित कर दिया है। तेलंगाना राष्ट्रीय समिति अब भारत राष्ट्र समिति हो गई है। इसी के साथ केसीआर ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी की ओर एक और अहम कदम बढ़ा दिया है।

पार्टी की बैठक में पेश हुआ प्रस्ताव
बुधवार को यह फैसला पार्टी की आम सभा की बैठक में लिया गया। टीआरएस जनरल बॉडी द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसे आज मंजूरी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने प्रस्ताव पढ़ा और घोषणा की कि पार्टी की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस करने का संकल्प लिया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
टीआरएस को राष्ट्रीय पार्टी घोषित किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। हैदराबाद में रंग और पटाखों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी की ओर के चंद्रशेखर राव ने यह एक अहम कदम बढ़ा दिया है। केसीआर मिशन 2024 की तैयारी काफी समय से कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications