Telangana Rapid Transit: हैदराबाद से राज्य के प्रमुख शहरों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, 60 मिनट में तय होगी दूरी
तेलंगाना में सरकार रैपिड ट्रांजिट (TRT) रेल प्रणाली पर विचार कर रही है। चुनाव के बीच बीआरएस की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस बार अगर फिर से केसीआर अगर सीएम बनेंगे तो इस रेल सिस्टम को लागू किया जाएगा। नई रेल सुविधा शुरू होने के बाद तेलंगाना के अधिकांश जिला मुख्यालयों और कस्बों से हैदराबाद करीब एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
हैदराबाद विजन के तहत परिवहन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए मेट्रो और रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम का एकीकरण किया जाएगा। टीआरटी के जरिए हैदराबाद से राज्य के अन्य जिलों के लिए 7 रेवले ट्रैक सुझाए गए हैं, जिस पर काम पूरा होने के बाद हैदराबाद से राज्य के जिलों में 60 मिनट के भीतर पहुंचा जा सकेगा।

टीआरटी कॉरिडोर के जरिए तेलंगाना के लगभग सभी हिस्सों को कवर किया जाएगा। प्रस्ताव के तहत नए मेट्रो नोडल पॉइंट्स को जोड़ने के लिए डिजाइन किए गए हैं। कॉरिडोर में हाईटेक आरआरटीएस तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 70 करोड़ रुपये से 75 करोड़ रुपये प्रति किमी के बीच है। प्रस्तावित लंबाई कवरेज लंबाई लगभग 792 किमी होगी। इस प्रोजेक्ट को तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद विजन 2047 के तहत शामिल किया है।
180 kmph होगी स्पीड
राज्य सरकार ने हैदराबाद-वारंगल और हैदराबाद-विजयवाड़ा के बीच दो आरआरटीएस कॉरिडोर की योजना बनाई है। दरअसल, इन दोनों कॉरिडोर पर यात्रियों की आवाजाही अधिक है। आरआरटीएस पारंपरिक रेलवे से अलग होगा क्योंकि यह एक समर्पित मार्ग के साथ 180 किमी प्रति घंटे की उच्च गति पर विश्वसनीय, उच्च-आवृत्ति, पॉइंट-टू-पॉइंट क्षेत्रीय यात्रा प्रदान करेगा। आरआरटीएस मेट्रो और पारंपरिक उपनगरीय रेलवे से भी अलग है क्योंकि यह लंबी दूरी की यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों की सुविधा प्रदान करता है।
यह प्रजेक्ट लागत-गहन होगी क्योंकि इसके लिए व्यापक अंतर-मंत्रालयी परामर्श की आवश्यकता होगी और उनकी मंजूरी परियोजनाओं की व्यवहार्यता और संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करती है। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद धन का आवंटन और प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा। केटीआर ने वादा किया है कि इस बार तेलंगाना में बीआरएस की सरकार बनने की बाद हैदराबाद विजन 2047 पर काम तेज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications