तेलंगाना: मेदाराम मंदिर में आयोजित होने वाले आदिवासी धार्मिक मेले के लिए खराब बुनियादी ढांचा बना अभिशाप
तेलंगाना का ऐतिहासिक 'सम्मक्का सरलम्मा जतारा'आदिवासी उत्सव, हजारों भक्तों की भागीदारी के साथ तेलंगाना के मुलुगु जिले के मेदाराम गांव में हर साल फरवरी महीने में आयोजित किया जाता है। इस बार ये उत्सव 21 से 24 फरवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है।

तेलंगाना में कोया जनजाति द्वारा आयोजित "सम्मक्का सरलम्मा जतारा" पूरे एशिया में सबसे बड़े आदिवासी त्योहार के रूप में जाना जाता है। 'मेदाराम जतारा' के दौरान, आदिवासी भक्त मेदाराम में देवी सम्मक्का और उनकी बेटी सरलम्मा की पूजा करते हैं, जो एक वन क्षेत्र में स्थित है।
इस उत्सव से महीने भर पहले से ही लोग आना शुरू कर देते हैं, जिससे मंदिर आध्यात्मिक गतिविधि का केंद्र बन जाता है लेकिन इस क्षेत्र का खराब बुनियादी ढांचा मेदाराम मंदिर उत्सव के लिए अभिशाप बना हुआ है।
बता दें मुलुगु जिले के मेदाराम गांव के तडवई मंडल में आयोजित इस प्राचीन उत्सव की देखरेख विशेष रूप से मंदिर के वंशजों द्वारा की जाती है। इसके अलावा बंदोबस्ती विभाग तीर्थयात्रियों की सुखद तीर्थ यात्रा के लिए बुनियादी ढांचे और यात्रा संबंधी प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता है।
गौरतलब है कि जहां पर ये उत्सव आदिवासी उत्सव अयोजित किया जाता है वो क्षेत्र 2023 में भारी वर्षा से काफी प्रभावित हुआ था, जिसमें कई लोग हताहत भी हुए थे। सड़कों की मरम्मत, जम्पन्ना वागु (धारा) पर निर्माण कार्य और भक्तों के लिए परिसरों में इस उत्सव के लिए प्रबंध अधिकारी कैसे कर रहे हैं इसको जानने के लिए साउथ फर्स्ट ने पड़ताल की, जिसमें यहां की असलियत सामने आई।
यहां के लोगों ने बताया सम्मक्का सरलाम्मा मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों की हालत एक साल से जस की तस ह। सड़के क्षतिग्रस्त हैं जिस कारण मंदिर में नंगे पैर चलने वाले भक्तों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वहीं यहां के एक दुकानदार ने बताया कि 2023 ने ग्रामीणों के लिए वित्तीय संघर्ष खड़ा कर दिया क्योंकि जम्पन्ना धारा के अतिप्रवाह के कारण हमारी दुकानों में सब कुछ बह गया था। उन्होंने सवाल किया सरकार हमारे लिए कितना पैसा जारी करेगी? यह पर्याप्त नहीं होगा क्योंकि लोग मर गये हैं। स्थिति दयनीय थी।
उन्होंने बताया केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीपीआरएफ) के अधिकारियों ने हमारे गांव में लोगों को बचाया। उन्होंने कहा हमारा अनुरोध है कि सरकार केवल त्योहारों या चुनावों के दौरान ही नहीं, बल्कि जिले के विकास के लिए काम करे।
यहां के लोगों ने भक्तों के रहने के बारे में चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कमरे की बुकिंग के लिए एक मंच की स्थापना का आग्रह किया है, क्योंकि हरिथा होटल और मंदिर देवताओं के नाम पर कुछ ब्लॉक जैसे मौजूदा विकल्प अनुपयोगी नहीं हैं। एक भक्त ने बताया ज्यादातर लोग तंबू का सहारा लेते हैं और जतरा नजदीक आते ही साफ-सफाई का अभाव हो जाता है। क्षेत्र कूड़ा-करकट और गंदा हो जाता है। इसके साथ स्थानीय लोगों ने
मेदाराम संग्रहालय पर भी ध्यान देने की आवश्यकता की बात कही जिसमें मुलुगु जिले की जनजातियों का इतिहास है लेकिन धन के अभाव में इसकी सही देखभाल नहीं हो पा रही है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications