Telangana paper leak: जमानत पर जेल से बाहर आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, नड्डा-शाह ने की फोन पर बात

Telangana paper leak मामले में बंदी संजय को जमानत मिल गई। उनको जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जेपी नड्डा और अमित शाह से बात की।

sanjay

तेलंगाना पेपर लीक मामले में बीजेपी स्टेट चीफ बंदी संजय को गुरुवार को राहत मिली, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। इसके बाद उन्हें करीमनगर जिला जेल से रिहा कर दिया गया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेल के बाहर इकट्ठा हुए थे।

दरअसल पुलिस ने बंदी संजय पर एसएससी पेपर लीक का आरोप लगाया था, जिस पर मंगलवार आधी रात उनकी गिरफ्तारी हुई। उस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद उनके वकील ने कोर्ट में जमानत की याचिका दायर कर दी।

वारगंल कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। साथ ही उनसे 20 हजार रुपये का निजी मुचलका भरने को कहा। कोर्ट ने कहा कि वो देश छोड़कर नहीं जा सकते और ना ही वो किसी गवाह को धमकाएंगे। उनसे पुलिस जांच में सहयोग करने को भी कहा गया है।

नड्डा और शाह ने की बात
बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक बंदी संजय के जेल से छूटने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनसे फोन के जरिए बातचीत की। इसके अलावा तरुण चुघ और सुनील बंसल सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने भी उनका हाल जाना।

बीजेपी ने लगाए थे आरोप
बीजेपी का आरोप है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीआरएस साजिश रच रही है। पार्टी को कमजोर करने के लिए उनको झूठे केस में फंसाया गया, लेकिन वो हार नहीं मानेंगे और बीआरएस के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

ऐसे समझें मामला
तेलंगाना में सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) ने 4 अप्रैल को हिंदी की परीक्षा आयोजित करवाई थी। परीक्षा शुरू होते ही एक छात्र ने प्रश्नपत्र की फोटो खीचीं और कई लोगों को भेज दिया। इसके बाद इस एक पूर्व पत्रकार समेत कई लोगों को फॉरवर्ड किया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने प्रश्नपत्र के फोटो को बंदी संजय को भी भेजा, जिस वजह से उनका नाम केस में शामिल किया गया।

पुलिस को गायब फोन की तलाश
बंदी संजय की गिरफ्तारी के बाद वारंगल के कमिश्नर ने कहा था कि स्टेट बीजेपी चीफ का फोन गायब है, लेकिन वो जल्द ही उसके व्हाट्सएप चैट और अन्य जरूरी चीजों को हासिल कर लेंगे। फोन से कुछ मैसेज, कॉल लॉग्स, डेटा हटाया गया है, उसको भी रिकवर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+