Telangana paper leak: बंदी संजय 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में, कोर्ट ले जाते वक्त हंगामा
Telangana पेपर लीक मामले में बंदी संजय को आरोपी बनाया गया है। उनको कोर्ट ने 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

तेलंगाना पेपर लीक मामले में पुलिस ने राज्य बीजेपी चीफ और सांसद बंदी संजय को मुख्य आरोपी बनाया है। साथ ही वारंगल पुलिस ने कोर्ट में रिमांड रिपोर्ट दायर की, जिसमें बताया गया कि उन्होंने साजिश कबूल कर ली है। इस मामले को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है।
वहीं दूसरी ओर संजय को हनुमाकोंडा जिला अदालत में पेश किया गया। जैसे ही उनकी गाड़ी कोर्ट के बाहर पहुंची, उसे बीआरएस नेताओं ने घेर लिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कोर्ट ने बांदी संजय और 3 अन्य को 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिस पर उन्हें करीमनगर जेल शिफ्ट किया गया।
दरअसल तेलंगाना में कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का पेपर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर लीक हो गया। 16 साल के एक लड़के ने प्रश्नपत्र की फोटो खींची, जिसने परीक्षा के दौरान इसे शेयर किया। इसके बाद उसे कई लोगों को भेजा गया। पुलिस का आरोप है कि एक आरोपी ने ये प्रश्नपत्र बंदी संजय को भी भेजा था।
हनुमाकोंडा जिला अदालत के बाहर तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय करीमनगर जेल में शिफ्ट किया जाएगा। बंदी संजय के वकील एडवोकेट करुणा सागर ने कहा, "हम एससी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए जांच अधिकारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही दायर करेंगे। हम कल हाईकोर्ट में आदेश को चुनौती देने की योजना बना रहे हैं।' बता दें कि बंदी संजय के वकील ने हनुमाकोंडा अदालत में जमानत याचिका दायर की, मजिस्ट्रेट ने मामले को कल के लिए स्थगित कर दिया और अभियोजन पक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए कहा।
पूर्व पत्रकार भी आरोपी
मामले में वारंगल के पुलिस कमिश्नर एवी रंगनाथ ने कहा कि करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा सांसद को मामले में आरोपी नंबर एक (A1) बनाया गया है, जबिक पूर्व पत्रकार प्रशांत A2 (दूसरा आरोपी) है। उनके खिलाफ धारा 420, 120बी, सीआरपीसी की धारा 154 और 157 के तहत केस रजिस्टर हुआ है। इसमें कुछ धाराएं गैर जमानती हैं।
कहां गया फोन?
कमिश्नर के मुताबिक स्टेट बीजेपी चीफ का फोन गायब है, लेकिन वो जल्द ही उसके व्हाट्सएप चैट और अन्य जरूरी चीजों को हासिल कर लेंगे। फोन से कुछ मैसेज, कॉल लॉग्स, डेटा हटाया गया है, उसको भी रिकवर किया जाएगा।
बीजेपी ने खोला मोर्चा
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने इसे सरकार की साजिश करार दिया है। संजय की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता बोम्मलारामराम पुलिस थाने के पास इकट्ठा हुए। साथ ही उनको रिहा करने की मांग की। इस दौरान सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications