Telangana Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को सियासी झटका, पलवई श्रावंती ने ली BRS की सदस्यता
Telangana Politics: देशभर में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चुनावी मौसम की शुरुआत होते ही नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में तेलंगाना में कांग्रेस को चुनावी झटका लगा है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेत्री पलवई श्रावंती ने पार्टी को चुनावी झटका दिया है।
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) की प्रवक्ता पलवई श्रावंती ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भारत राष्ट्र समिति में शामिल हो गई हैं। बीआरएस में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी पर ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उन्हें सही तरजीह नहीं दी जा रही थी।

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को को पत्र लिखकर पलवई श्रावंती ने कहा कि पार्टी 'दलालों' के हाथों में है। यह चुनाव सभी के लिए एक ख़ास चुनाव है। हर पार्टी में महिलाओं के लिए एक मजबूत कतार होना बहुत ज़रूरी है। किसी की बेटी, पत्नी को नहीं, बल्कि वैसी महिलाएं को जगह दी जाए जो अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
पलवई श्रावंती ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि 'बीआरएस' ऐसी पार्टी है, जहां उन्हें और उनकी क्षमता को पहचान मिलेगी। बीआरएस में शामिल होने को मैं अपने करियर के बड़े रुख़ के तौर पर देख रही हूं। मीडिया जानकारों की मानें तो पलवई श्रावंती के इस्तीफा देने से कांग्रेस को कोई ख़ास फ़र्क नहीं पड़ने वाला है।
चुनाव के वक्त नेता दल बदलते हैं, किसी को चिकट की आस होती है तो कोई अपने करीबी के लिए पार्टी में जगह तलाश करता है। बात नहीं बनती है तो दल बदल लेता है। चुनावी मौसम ही सही वक्त होता है, जब नेताओं के पास अपनी बात को मनवाने के लिए दल बदलने का विकल्प होता है। कांग्रेस को चाहिए कि चुनाव से पहले पार्टी नेताओं को एकजुट रखे, क्योंकि चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी छोड़ने से ग़लत संदेश जाता है।












Click it and Unblock the Notifications