तेलंगाना: मंत्री KTR ने टी वर्क्स का किया उद्घाटन, बोले- भारत-ताइवान कर सकते हैं औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व
केटीआर ने कहा कि मेरे लिए आईटी भारत और ताइवान के लिए प्रतिनिधित्व करता है। हम मिलकर क्रांति ला सकते हैं।

तेलंगाना के आईटी और औद्योगिक मंत्री केटी रामा राव ने गुरुवार को टी वर्क्स क उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टी-वर्क्स भारत का सबसे बड़ा प्रोटोटाइप केंद्र है। मंत्री राव ने कहा कि आज हमें अपने राज्य और राष्ट्र को टी-वर्क्स समर्पित करने पर गर्व है। टी-वर्क्स ने अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग करके महत्वपूर्ण उत्पाद विकसित किए हैं। उन्होंने फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू से कहा कि चीन की तरह फर्म हैदराबाद में भी अपने ऊंचे लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ताइवान स्थित कंपनी के लिए हैदराबाद सबसे अच्छी पसंद है।
मंत्री केटी रामा राव ने सूचना तकनीकी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आईटी मेरे लिए न केवल सूचना प्रौद्योगिकी का स्टैंड है, बल्कि यह भारत और ताइवान का भी प्रतिनिधित्व करता है। कहा कि भारत के सॉफ्टवेयर कौशल और ताइवान की हार्डवेयर एक्सपर्ट के साथ औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व कर सकते हैं।
टी-हब जापान में 'सिटी-टेक फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करने भेजा गया था। तेलंगाना की तकनीक टी-हब जापान के सम्मेलन में सिद्ध व्यापार मॉडल और वैश्विक उपयोग के मामलों के साथ नौ स्टार्टअप में चुना गया था। स्टार्टअप इकोसिस्टम इनेबलर के रूप में जाना जाने वाला टी-हब 27 और 28 फरवरी को जापान में प्रदर्शित किया गया था।
जापान में 'सिटी-टेक फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर' इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने तेलंगाना की टी-हब तकनीक भेजी गई थी। जिन नौ स्टार्टअप्स का चयन किया गया था, उसमें इनवेन्ड्ट इनसाइट्स, ग्रेमैटिक्स, फ्लाईटा, जेनडेवएक्स, लैंडीड, हाला, इंटरव्यू डेस्क, कोनियो और स्टेटविग शामिल हैं। टी-हब के सीईओ महाकाली श्रीनिवास राव ने कहा, "हमें स्टार्टअप्स के लिए सहयोग का पता लगाने और जापान में अपना विस्तार करने के लिए एक मंच की सुविधा प्रदान करने पर गर्व है।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद में mRNA वैक्सीन हब स्थापित करेगा WHO: केटी रामा राव












Click it and Unblock the Notifications