Telangana News: बकरी चोरी के शक में दलित युवक और उसके दोस्त को उल्टा लटका कर दी यातनाएं, 3 गिरफ्तार
Telangana News: मामले में पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक ही परिवार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
Telangana News: बकरी चोरी के आरोप में तेलंगाना के मंचिरियाल जिले में एक दलित व्यक्ति और उसके दोस्त को प्रताड़ित किया गया। रस्सी से उल्टा लटका कर यातनाएं दी गई। मामले में पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक ही परिवार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों पर हत्या के प्रयास और दलितों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है।
दरअसल, मामला मंदामरि इलाके का है। यहां के निवासी कोमुराजुला रामुलु की बकरी अचानक गायब हो गई। रामुलु ने एक चरवाहे, तेजा और उसके दलित मित्र चिलुमुला किरण को बकरी चुराने के संदेह में शेड में बुलाया। रामुलु, उसकी पत्नी स्वरूपा और बेटे श्रीनिवास ने उन लोगों को उल्टा लटका दिया और उनकी पिटाई की। रहम की गुहार लगाते रहे, वो पीटते रहे....

वहीं, पीड़ित रहम की गुहार लगाते रहे। चीखते रहे। लेकिन, रामुलु का दिल नहीं पसीजा। पूरा परिवार मिलकर दोनों पर अत्याचार करता रहा। उल्टा लटका कर पहले पिटाई की। उसके बाद धुएं से दम घोंटने का प्रयास किया। मामले की शिकायत पीड़ित किरण की पत्नी की शिकायत पर मौके पर पुलिस पहुंची।
तीन आरोपी गिरफ्तार
शनिवार को बेल्लमपल्ली एसीपी सदैया और एसएसआई चंद्रकुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी सदैया ने कहा कि तीन आरोपियों - रामुलु, स्वरूप और श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया गया है और वर्तमान में वे न्यायिक हिरासत में हैं।
अहमदनगर में भी आया था ऐसा ही मामला
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी एक ऐसा ही मामला अगस्त में सामने आया था। उस वक्त कबूतर और बकरी चोरी के शक में मासूम दलित बच्चे के हाथ और पैर को बांधकर उल्टा लटका दिया गया था। उसको पीट पीटकर अधमरा कर दिया गया था। उसके उपर पेशाब भी की गई थी। वीडियो के वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों पर छा गया था।












Click it and Unblock the Notifications