केटीआर की चुनौती: राज्यों में जो नौकरियां देने का दावा कर रही कांग्रेस उन्हें आंकड़ों के साथ साबित करे
तेलंगाना: केटीआर की चुनौती: कांग्रेस शासित राज्यों में जो नौकरियां देने का दावा कर रही कांग्रेस उन्हें आंकड़ों के साथ साबित करे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को अब महज 10 दिन बाकी बचे हैं, ऐसे में प्रतिद्दंदी पार्टियों के पास प्रचार के लिए समय बहुत कम बचा है। इसलिए सभी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। चुनाव प्रचार में सत्तारूढ़ बीआरएस ने प्रमुख विपक्षी पार्टी ने कांग्रेस पर हमले भी तेज कर दिए हैं।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामराव ने दावा किया सत्ता में आने के तुरंत बाद एक 'जॉब कैलेंडर' घोषित किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने दावा किया नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों की अपील के बाद, समूह II नौकरियों की संख्या बढ़ाई जाएगी और उसके अनुसारअधिसूचनाएं जारी की जाएगी।
इसके साथ ही बीआरस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने चुनाव परिणाम के दूसरे दिन 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे भर्ती परीक्षाओं से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक विशेष बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।
नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों और अशोक नगर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और विभिन्न विश्वविद्यालयों से सोमवार को बातचीत करते हुए केटीआर ने उन्हें ये आश्वसन दिया।
इसके साथ ही केटीआर ने कांग्रेस को चुनौती दी कि कांग्रेस शासित राज्यों में नौकरी में भर्तियों को लेकर जो उसने दावे किए है उन दावों को आंकड़ों के साथ साबित करे।
केटीआर ने कहा तेलंगाना सरकार 2.30 लाख नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद पहले ही राज्य में 1.62 लाख सरकारी नौकरियां भर दी हैं।
उन्होंने कहा ऐसे में कांग्रेस को नौकरी में भर्तियों पर बीआरएस सरकार सरकार की आलोचना करने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहाअपने शासन के दौरान, कांग्रेस ने संयुक्त आंध्र प्रदेश में सालाना केवल 1000 नौकरियां भरीं, जबकि बीआरएस ने एक साल में लगभग 10,000 नौकरियां भरीं।












Click it and Unblock the Notifications