कमाल की है ये मां-बेटी की जोड़ी, दोनों ने एक साथ क्लियर किया फिटनेस टेस्ट और बनीं सब-इंस्पेक्टर
तेलंगामा के खम्मम जिले की मां और उसकी बेटी ने पुलिस फिटनेस टेस्ट परीक्षा पास एक साथ पास की है। अब दोनों एक साथ पुलिस अधिकारी के तौर पर काम करेंगी।

तेलंगाना के खम्मम जिले की नेलकोंडापल्ली मंडल के चेन्नाराम गांव की एक मां-बेटी की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों मां-बेटी की जोड़ी ने एक साथ पुलिस फिजिकल फिटनेस टेस्ट की परीक्षा पास कर सब-इंस्पेक्टर बनी हैं। मां थोला नागमणि है, जो 38 साल की हैं। वहीं बेटी त्रिलोकिनी की उम्र 21 साल है। ये दोनों मां-बेटी के साथ सैकड़ों लोगों के साथ पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। दोनों ने अब बुधवार 14 दिसंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आयोजित किए जा रहे फिजिकल फिटनेस टेस्ट को अब एक साथ पास कर लिया है और साथ ही लिखित परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। दोनों परीक्षा पास कर मां-बेटी सब-इंस्पेक्टर बन गई हैं।
कहां तक की है मां-बेटी ने पढ़ाई
तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक थोला नागमणि (मां) बीकॉम ग्रेजुएट हैं। जबकी उनकी बेटी त्रिलोकिनी ने हाल ही में खम्मम में आरजेसी डिग्री और पीजी कॉलेज में बीएससी (जीवन विज्ञान) का कोर्स पूरा किया है। नागमणि 2007 में होम गार्ड के रूप में पुलिस विभाग में शामिल हुईं थीं। उसके बाद वह एक एक कांस्टेबल के रूप में चुनी गईं और हाल ही में मुलुगु में ट्रांसफर हुई थीं।
'मेरी मां सब-इंस्पेक्टर बनना चाहती थी...'
त्रिलोकिनी ने तेलंगाना टुडे को बताया, "मेरी मां सब-इंस्पेक्टर बनना चाहती हैं और इसलिए उन्होंने मेरे साथ इस पद के लिए आवेदन किया और एक साथ परीक्षाएं दीं।'' त्रिलोकिनी ने आगे कहा, "मेरी मां पुलिस विभाग में हैं और इसने मुझे भी पुलिस बनने की प्रेरणा मिली। हम दोनों ने एक-दूसरे को परीक्षाओं में पास करने के लिए हमेशा प्रेरित किया।''
'हम दोनों अब लिस अधिकारी के रूप में काम करेंगे...'
थोला नागमणि ने कहा, ''मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मेरी बेटी का भी आज चयन हुआ, उसी दिन मैंने अपनी परीक्षा दी थी। अब हम दोनों पुलिस अधिकारी के रूप में काम करेंगे। मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि हमने इसे पूरा किया।'
800 मीटर की दौड़ में मां-बेटी हुईं पास
एबीपी देशम की रिपोर्ट के मुताबिक वारंगल में हनुमाकोंडा काकतीय विश्वविद्यालय में 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक महिला उम्मीदवारों के लिए वजीफा प्रशिक्षु, कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयोजित किया गया था। बुधवार को सुबह पांच बजे 800 मीटर की दौड़ कराई गई। इस दौड़ में उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई के साथ-साथ लंबी कूद और शॉट पुट परीक्षण भी कराया गया था। , इन परीक्षाओं का आयोजन वारंगल पुलिस आयुक्त एवी रंगनाथ द्वारा किया गया था। उन्होंने फील्ड स्तर पर इसका निरीक्षण भी किया। कुल 4,303 महिलाएं इस फिजिकल फिटनेस परीक्षा में शामिल हुई थी, जिनमें से 3,128 ने लिखित परीक्षा पास की थी।












Click it and Unblock the Notifications