VIDEO: सड़क से गुजर रही थी महिला, तभी भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान

नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सीसीटीवी का है, इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क से गुजर रही थी कि अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा तेजी से सड़क पर बिखरा लेकिन राहत की बात ये रही कि महिला तेजी से दौड़ी और किसी तरह मलबे की चपेट में आने से बच गई।

वीडियो पुराने हैदराबाद के मोघलपुरा का

वीडियो पुराने हैदराबाद के मोघलपुरा का

ये वीडियो पुराने हैदराबाद के मोघलपुरा का है। वीडियो में दिखता है कि बुर्का पहने एक महिला हाथ में कुछ सामान लिए तेजी से चली जा रही है कि तभी एक सेकेंड के भीतर सड़क किनारे का मकान गिर जाता है। अक्कान्ना मंदिर के बराबर में स्थित से मकान गिरने की वीडियो बुधवार शाम साढ़े पांच बजे की बताई गई है। मकान के गिरते ही चारों और धूल ही धूल दिख रही है। आसपास के लोग इसी बात को लेकर राहत की सांस ले रहे हैं कि किसी को कोई चोट इससे नहीं आई।

बारिश के चलते भी हो रहे हैदराबाद में हादसे

तेलंगाना में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते हैदराबाद समेत कई इलाके अब बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। सड़कें, नदियां बन गई हैं और हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। तेलंगाना में बाढ़ से हुई तबाही के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आए हैं जिन्हें देखने के बाद वहां के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कों पर खड़ी गाड़ियां भी पानी के तेज बहाव में नाव की तरह तैरती हुई दिखाई दे रही हैं। तो कहीं इंसान ही पानी में बह जा रहे हैं।

 घर के सामने ये बह गया युवक

घर के सामने ये बह गया युवक

हैदराबाद में बाढ़ की स्थिति क्या है, इसका अंदाजा वहां के फलकनुमा इलाके के बरकस से सामने आए वीडियो से लगाया जा सकता है। इसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स पानी के तेज बहाव में फंसा है। आसपास के लोग रस्सी के सहारे उसे निकालने की कोशिश में है। इसी दौरान वो खुद को संभाल नहीं पाता और बह जाता है। कुछ लोग घरों से चिल्लाते भी दिख रहे हैं लेकिन तेज बहाव में वो खुद को असहाय पा रहे हैं। कारों के बह जाने के वीडियो भी सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+