तेलंगाना में पॉलिटिकल रैलियों पर लगा प्रतिबंध, सरकार ने ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया फैसला
हैदराबाद, जनवरी 01। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमाम राज्य सरकारें एक-एक कर सख्त पाबंदियां लागू कर रही हैं। शनिवार को हरियाणा और तेलंगाना की सरकारों ने अपने-अपने राज्य में नए नियम लागू किए। तेलंगाना सरकार ने राज्य में भीड़भाड़ वाले किसी भी आयोजन पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। ये आयोजन फिर चाहे राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक ही क्यों ना हो। ये पाबंदी 10 जनवरी तक लागू रहेगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

सरकारी आदेश में क्या कहा गया है?
राज्य सरकार के आदेश में कहा गया है, "तत्काल प्रभाव से राज्य के अंदर रैली, पब्लिक मीटिंग और किसी भी तरह के पॉलिटिकल, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन पर पूरी तरह रोक रहेगी।" इसके अलावा राज्य सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट, दुकान, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों के लिए भी कुछ निर्देश जारी किए हैं। इनमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई का ध्यान रखना शामिल है।
इसके अलावा तेलंगाना सरकार ने स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सभी कर्मचारी और छात्र कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें और जल्द से जल्द वैक्सीन लें।












Click it and Unblock the Notifications