तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई बोलीं- लोगों ने राज्य को 10 साल के उत्पीड़न से मुक्त कराया
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई ने कहा कि राज्य की जनता ने संपन्न हुए चुनावों में 10 साल के दमन को स्वयं को मुक्त करने के लिए स्पष्ठ फैसला किया है। लोगों ने राज्य को दस साल के दमन से मुक्त करवाया है। राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने कहा सबसे बड़ी चुनौती राज्य में युद्ध स्तर पर वित्तीय स्थिति में सुधार करना था।

विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने राज्य की पिछली बीआरएस सरकार पर 'तेलंगाना आजादी की ताजी हवा में सांस ले रहा है। जनता ने इसे निरंकुश शासन से मुक्त कराया है। शासकों को जनता से विभाजित करने वाले लोहे के अवरोधकों को ध्वस्त कर दिया गया है। जनता का शासन शुरू हो गया है।
राज्यपाल तमिलिसाई ने कहा कि
वर्तमान कांग्रेस सरकार वित्तीय प्रबंधन में होने वाली खामियों की पहचान करने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बीते साढ़े नौ वर्षों में सभी संस्थान नष्ट हो गए हैं राज्य में बिजली कंपनियां 81,516 करोड़ रुपये के भारी कर्ज के साथ गहरे वित्तीय संकट में हैं। बीआरएस सरकार में हर विभाग पर भारी कर्ज हो गया है क्योंकि अंधाधुंध ऋण जुटाए गए हैं।
तमिलिसाई ने ने ये भी बताया कि प्रदेश सरकार बीआरएस सरकार में शुरू की गई कालेश्वरम परियोजना में अनियमितताओं की जांच का आदेश देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि
तेलंगाना की कांग्रेस सरकार राज्य को तीन क्षेत्रों में विभाजित करना की योजना बना रही है। जिसमें बाहरी रिंग रोड के अंदर हैदराबाद शहर, ओआरआर और प्रस्तावित क्षेत्रीय रिंग रोड के बीच का क्षेत्र, और आरआरआर के बाहर का क्षेत्र शामिल होगा।
उन्होंने कहा मैं तेलंगाना के लोगों की सामूहिक बुद्धिमत् बर्दाश्त नहीं करेंगे।राज्यपाल ने कहा यह फैसला नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक शासन के लिए आधारशिला है।












Click it and Unblock the Notifications