Telangana Elections: सभी 119 विधानसभा सीटों पर YSRTP लड़ेगी चुनाव, शर्मिला ने घोषणा की
तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर अब वाईएसआरटीपी अकेले दम पर चुनाव लडेगी। वाईएसआर तेलंगाना पार्टी प्रमुख वाईएस शर्मिला रेड्डी (YS Sharmila Reddy) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने चुनावी अभियान के लिए रणनीति तैयार कर ली है।
वाईएस शर्मिला ने वाईएसआरटीपी के कांग्रेस में विलय के सवाल पर साफ कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य तेलंगान के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतने का है। रेड्डी ने कहा, "कांग्रेस के साथ विलय की दिशा में कदम उठाने का मेरा नेक इरादा यह सुनिश्चित करना था कि स्थापना विरोधी वोट विभाजित न हों। निरंकुश शासन एक और कार्यकाल के लायक नहीं है।"

उन्होंने कहा कि 3800 किलोमीटर की पदयात्रा करके हमने लोगों का दिल जीता और हम तेलंगाना के लोगों के हर मुद्दे और चिंता के लिए लड़ने में सबसे पहले और सबसे ईमानदार रहे। उन्होंने कहा की वाईएसआरटीपी की बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई के कारण केसीआर सरकार ने कम से कम कुछ युवाओं को नौकरियां तो दीं।
वाईएस शर्मिला ने कहा कि उनकी पार्टी तेलंगाना विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। शर्मिला ने कहा, "अब गर्व के साथ घोषणा करने का समय आ गया है कि हम तैयार हैं।" वाईएसआरटीपी केप्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि वह खम्मम जिले के पलेयर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। प्रवक्ता ने शर्मिला के हवाले से कहा, "अगर जरूरत पड़ी तो मेरी मां वाईएस विजयम्मा भी तेलंगाना के लोगों की भलाई के लिए विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।"
दरअसल, वाईएसआरटीपी की स्थापना 2021 में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी वाईएस शर्मिला रेड्डी ने की थी। हालांकि वर्तमान में पार्टी के पास लोकसभा या विधानसभा में कोई सीट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications