तेलंगाना चुनाव: उत्‍तम कुमार रेड्डी का दावा- BRS सरकार पर एसएचजी का 4,250 करोड़ रुपये है बकाया

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल करने के लिए बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही दोनों ही पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर भी तेज हो चुका है। नलगोंडा के सांसद और हुजूरनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एन उत्तम कुमार रेड्डी ने बीआरएस सरकार पर हमला बोला है।

Uttam Kumar

हुजूरनगर में एसएचजी से जुड़ी महिलाओं के साथ एक सभा में मौजूद कांग्रेस नेता उत्तम ने ते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के कल्याण की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा राज्‍य में बीआरएस के सत्ता संभालने के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के विकास (डीडब्ल्यूसीआरए) समूहों की गतिविधियों को बंद कर दिया गया, जो निदंनीय है।

इसके साथ ही उत्‍तम कुमार ने दावा किया कि तेलंगाना सरकार पर एसएचजी का लगभग 4,250 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 3.85 लाख एसएचजी को 2,200 करोड़ रुपये का ब्याज और शहरी क्षेत्रों में 1.52 लाख एसएचजी को 750 करोड़ रुपये का भुगतान न करना शामिल है।

कांग्रेस सांसद और चुनावी उम्‍मीदवार एन उत्‍तम कुमार ने वर्तमान बीआरएस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत पर विश्ववास व्‍यक्‍त किया। इसके साथ ही उत्‍तम कुमा ने आश्वासन दिया कि सत्‍ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार एसएचजी के लिए अभय हस्तम जैसी योजनाओं को फिर से जीवंत करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+