तेलंगाना चुनाव: भाजपा के लिए ये नेता बने बोझ, पार्टी को मजबूत बनाने में नहीं हैं इनकी रुचि
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 सिर पर हैं वहीं राज्य में भारतीय जतना पार्टी के लिए दलबदलू नेता बोझ बन चुके है क्योंकि इनमें से अधिकतर नेताओं को चुनाव लड़ने या अपने कैंडीडेट को चुनाव लड़वाने में केवल रुचि है। पार्टीं को राज्य में मजबूत बनाने या पार्टी के प्रचार में उनकी कोई रुचि नहीं है। भाजपा के सीनियर नेताओं और कार्यकर्ता जो लंबे समय से पार्टी में हैं उनके बीच ये भावना दिन-प्रति दिन बढ़ती जा रही है।

हुजूराबाद विधायक और भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एटाला राजेंदर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा को छोड़कर, इनमें से कोई भी नया चेहरा नहीं है। कहा जा रहा है कि प्रतिद्वंद्वी पार्टियों से बीजेपी में शामिल हुए लोग पूरे दिल से चुनाव प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं.
पार्टी सूत्र पूर्व सांसद विजयशांति, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी और जी विवेक वेंकटस्वामी जिन्हें कई चुनाव समितियों में शामिल किया गया है, वे राज्य में किसी भी बड़ी गतितिविधि में नजर नहीं आए। अन्य नेताओं ने खुलकर कहा कि इन नेताओं को तभी देखा जाता जब केंन्द्रीय नेतृत्व के नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह या राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तेलंगाना का दौरा करते हैं।
ये नेता पूरे साल भाजपा कार्यालय या अन्य राज्य स्तरीय मीटिंग में बहुत कम ही नजर आते हैं। वहीं कुछ नेता प्रधानमंत्री की प्रधामंत्री की सार्वजनिक ने बैठकों में शामिल होकर नंबर बना रहे हैं।
विवेक वेंकटस्वामी जो भाजपा के चुनावी घोषणापत्र समिति को लीड कर रहे हैं, उन्होंने शुरूआत में समिति के सदस्यों के साथ की कुछ बैठकें की लेकिन बाद में पार्टी की अन्य गतितिविधियों में शामिल नहीं हुए। दावा किया जा रहा है कि पेद्दापल्ली लोकसभा के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए उन्होंने कुछउम्मीदवारों के नामों के नाम सुझाए थे जिन पर पार्टी नेतृत्व ने विचार नहीं किया। जिसके कारण वो पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
वहीं जब केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने भाजपा के राज्य अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था तब विजयशांति आखिरी बार पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। भाजपा में रहते हुए हुए उनकी राजनीतिक गतिविधियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विचार पोस्ट करने तक ही सीमित हैं।












Click it and Unblock the Notifications