तेलंगाना की पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार लापता, सहयोगियों ने अपहरण की जताई आशंका

नई दिल्ली। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार चंद्रमुखी कथित तौर पर लापता हैं। खबर के मुताबिक, वे कृष्णानगर के बंजारा हिल्स स्थित अपने आवास से मंगलवार से ही लापता है। चंद्रमुखी बहुजन लेफ्ट फ्रंट पार्टी की उम्मीदवार हैं और वे भाजपा के टी राजा सिंह और कांग्रेस के सीनियर नेता मुकेश गोद के खिलाफ गोशमहल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

telangana elections: transgender candidate from goshamahal seat goes missing

तेलंगाना में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय से कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा गया है कि चंद्रमुखी मंगलवार सुबह से ही लापता हैं। चंद्रमुखी के सहयोगियों ने उनके अपहरण करने की आशंका जताई है। ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली चंद्रमुखी ने इनके उत्थान के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

कई चुनावी रैलियों में चंद्रमुखी ने ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान के लिए आवाज बुलंद की है और उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। बता दें कि तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 7 दिसंबर को एकसाथ मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+