तेलंगाना चुनाव: बीआरएस में लौट आए तेलंगाना समर्थक , केसीआर बोले- 'पुराने दोस्तों' को गले लगाने को तैयार हैं

तेलंगाना चुनाव 2023 से पहले तेलंगाना आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले प्रतिभागी की बीआरएस में वापसी हो रही है। बीआरएस में तेलंगाना राज्‍य के आंदोलन में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्‍या है जो बीआरएस में लौट रहे हैं।

kcr

बता दें तेलंगाना राज्‍य गठन के बाद कई तेलंगाना राज्‍य कार्यकर्ता विभिन्‍न कारणों से बीआरएस ( जो पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति थी) से अलग हो गए थे। वर्तमान समय में इनमें से बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता केसीआर की बीआरएस में वापसी कर रहे हैं।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री केटी रामाराव ने पिछले कुछ महीनों में पार्टी में लौट रहे तेलंगाना राज्य कार्यकर्ताओं के बारे में कहा था ऐसा लगता है कि उड़ाऊ बेटा घर लौट आया है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा था कि बीआरएस के नेतृत्व के मन में उन लोगों के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है जो पहले विभिन्न कारणों से चले गए थे और वह इन 'पुराने दोस्तों' को खुली बांहों से गले लगाने को तैयार है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में भाजपा और कोंग्रेस के कई नेता तेलंगाना की सत्‍तारूढ़ बीआरएस में शामिल हो चुके हैं। इनमें भाजपा के दासोजू श्रवण, कांग्रेस से चेरुकु सुधाकर रेड्डी, तेलंगाना राज्य विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता के स्वामी गौड़, प्रसिद्ध लोक गायक ईपुरु सोमन्ना, जित्ता बालकृष्ण रेड्डी समेत अन्‍य नेताओं के नाम शामिल है।2

तेलगाना आंदोलन में हिस्‍सा लेने वाले तेलंगाना अराजपत्रित अधिकारी (टीएनजीओ) एसोसिएशन के अध्यक्ष मामिला राजेंदर भी स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्‍त लेकर केटीआर की बीआरएस में शामिल हो गए है21

कांग्रेस नेता जित्ता बालकृष्ण रेड्डी, जो बीआरएस (पूर्व में टीआरएस) से अलग हो गए थे जिन्‍होंने 14 साल बाद बीआरएस में वापसी की है। बीआरएस में शामिल होने के बाद उन्होंने तेलंगाना आंदोलन के सभी समर्थकों से बीआरएस में लौटने की अपील की। बीआरएस में दोबारा दासोजू श्रवण भी शामिल हो चुके हैं।

बीआरएस के सूत्रों ने बताया कई और तेलंगाना राज्‍य आंदोलन के कार्यकर्ता, जिन्होंने 2018 से पहले केसीआर की पार्टी छोड़ दी थी, वे भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीआरएस में फिर से शामिल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+